• Last Update 06:15 am

पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना बोले- जिन्होंने बंगाल को बर्बाद किया, उसी विचारधारा वाले दिल्ली में आंदोलन करवा रहे हैं
National

पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना बोले- जिन्होंने बंगाल को बर्बाद किया, उसी विचारधारा वाले दिल्ली में आंदोलन करवा रहे हैं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को किसान सम्मान निधि योजना की नई किस्त जारी करने के बाद अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने विपक्ष पर किसानों को नए कृषि कानून के मसले पर गुमराह करने का आरोप लगाया। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग चर्चा में आने के लिए इवेंट कर रहे हैं, जो बंगाल के हाल पर चुप हैं वो दिल्ली में अर्थनीति रोकने में लगे हुए हैं। जिन्होंने दिल्ली में घेरा डाला हुआ है, उन्हें केरल नहीं दिखता है। केरल में भी APMC, मंडी नहीं है वहां क्यों आंदोलन नहीं होता है। बिना तथ्य की राजनीति कर लोग किसानों को बरगला रहे हैं।

पीएम ने कहा कि किसानों को बदनाम कर कुछ लोग अपनी राजनीति चमका रहे हैं। पहले की सरकारों की नीति के कारण वो किसान बर्बाद हुआ, जिसके पास कम जमीन थी। पीएम मोदी बोले कि हमारी सरकार ने आधुनिक खेती को लेकर बल दिया। मोदी ने कहा कि हमारा फोकस किसानों के खर्च को कम करने पर किया गया। पीएम फसल बीमा योजना, किसान कार्ड, सम्मान निधि योजना की मदद से खेती को आसान किया गया है। 

पीएम ने कहा, अब कोई हेराफेरी नहीं होती है, पैसा सीधे किसानों के खाते में जाता है। आज देश की सभी सरकारें इस योजना से जुड़ी हैं लेकिन सिर्फ बंगाल के 70 लाख किसानों के ये लाभ नहीं मिल पा रहा है। बंगाल की सरकार राजनीतिक कारणों से किसानों को फायदा नहीं पहुंचाने दे रही है, वहां के किसानों ने सीधा भारत सरकार से अपील की है। 

पीएम मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने बंगाल में 30 साल सरकार चलाई आज वो इस मुद्दे पर कोई आंदोलन नहीं करते हैं। बंगाल के उसी विचारधारा के लोग आज पंजाब पहुंच गए हैं। बंगाल की सरकार अपने राज्यों में किसानों के लाभ को रोक रही है, लेकिन पंजाब पहुंच अपने राजनीतिक दुश्मनों के साथ मिलकर लड़ती हैं। विपक्ष वाले इसपर क्यों चुप हैं। 
 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments