• Last Update 06:55 am

पीएम मोदी किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 18,000 करोड़ रुपए, वर्चुअल संवाद भी करेंगे
National

पीएम मोदी किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 18,000 करोड़ रुपए, वर्चुअल संवाद भी करेंगे

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12 बजे किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि योजना की 7वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत 9 करोड़ किसानों के खाते में 18000 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे। इस अवसर पर पीएम देश के 6 राज्यों के किसानों के साथ वर्चुअल संवाद भी करेंगे। इसमें किसान इस योजना के बारे में अपने अनुभव बताएंगे और सरकार के अन्य किसान कल्याण कार्यक्रमों के बारे में भी फीडबैक देंगे। इस दौरान कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहेंगे। पीएम ट्वीट कर इस कार्यक्रम की जानकारी दी है।

अब तक किसानों के खाते में ट्रांसफर की गई किस्त
1- पीएम किसान योजना पहली किस्त- फरवरी 2019 में जारी की गई थी
2- पीएम किसान योजना दूसरी किस्त- 2 अप्रैल 2019 को जारी की गई थी
3- पीएम किसान योजना तीसरी किस्त- अगस्त में जारी की गई थी
4- पीएम किसान योजना चौथी किस्त- जनवरी 2020 में जारी की गई
5- पीएम किसान योजना 5वीं किस्त- 1 अप्रैल, 2020 में जारी की गई
6- पीएम किसान योजना छठी किस्त- 1 अगस्त 2020 में जारी की गई 

बता दें अभी तक जिन भी किसानों को इस योजना का लाभ सरकार की तरफ से दिया गया है उनके भी नाम राज्य/जिलेवार/तहसील/गांव के हिसाब से देखे जा सकते हैं। सरकार की ओर से सभी लाभार्थियों की पूरी लिस्ट अपलोड कर दी जाती है। इतना ही नहीं आपके आवेदन की स्थिति क्या है। इसकी जानकारी किसान आधार नंबर/ अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर के जरिये भी मालूम कर सकते हैं। अगर आपने इस योजना को फायदा लेने के लिए आवेदन किया है और अब अपना नाम लाभार्थियों की सूची में देखना चाहते हैं तो सरकारी वेबसाइट pmkisan.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments