• Last Update 10:51 am

पुडुचेरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नमाशिवायम भाजपा में शामिल
National

पुडुचेरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नमाशिवायम भाजपा में शामिल

नयी दिल्ली। पुडुचेरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ए नमाशिवायम और पार्टी के एक अन्य नेता ई थिप्पन्थन बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हो गए। थिप्पन्थन ने हाल ही में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। दोनों नेता भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की उपस्थिति में यहां पार्टी में शामिल हुए। सामाजिक कार्यकर्ता ए जयकुमार भी पार्टी में शामिल हुए। 

नमाशिवायम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उल्लेखनीय है कि पुडुचेरी में अप्रैल-मई में तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और असम के साथ ही विधानसभा चुनाव होने हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments