• Last Update 06:12 am

13 साल के लड़के का लिंग परिवर्तन करवाकर बनाया लड़की फिर रोज करने लगे रेप, यहां पढ़ें पूरा मामला
State

13 साल के लड़के का लिंग परिवर्तन करवाकर बनाया लड़की फिर रोज करने लगे रेप, यहां पढ़ें पूरा मामला

नई दिल्ली। सुनने में आपको थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन ये सच है दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में एक 13 साल के लड़के का सेक्स के लिए लिंग परिवर्तन करवाकर उसे लड़की बनाया गया। दिल दहला देने वाली इस वारदात का खुलासा उस पीड़ित बच्चे ने आरोपियों के चुंगल से छूटने के बाद किया। 

दरअसल 13 साल के पीड़ित बच्चे की मुलाकात आरोपी से लगभग तीन साल पहले लक्ष्मीनगर में एक डांस इवेंट में हुई। आरोपी ने दोस्ती की और उसे अपने साथ डांस सीखाने के बहाने मंडावली ले गया। वहीं, आरोपी और उसके कुछ साथियों ने कुछ समय बाद पीड़ित बच्चे को रहने के लिए कहा। बच्चे को कुछ दिन बाद नशीला पदार्थ दिया जाने लगा और जबरन लिंग परिवर्तन करवा लड़के से लड़की बना दिया गया।

हालांकि कुछ समय बाद आरोपियों ने पीड़ित बच्चे के एक परिचित को भी लाकर उसी के साथ रख लिया। एक दिन मौका देख कर दोनों बच्चे वहां से भाग निकले। पीड़ित बच्चे के साथ आरोपी और उसके अन्य साथी सामूहिक दुष्कर्म करते और पीड़ित से भीख भी मंगवाई जाती थी। पीड़ित ने बताया कि आरोपी स्वयं भी महिलाओं के वस्त्र पहनकर जिस्मफरोशी करते थे और आने वाले कस्टमरों को मार पीटकर उनके पैसे छीन लेते थे।

हालांकि जब इस मामले की जानकरी दिल्ली महिला आयोग को मिली तो आयोग की सदस्य सारिका चौधरी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करवाई। आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज हुआ है, साथ ही अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, यह मामला बेहद ही संगीन और दिल दहलाने वाला है। 13 वर्ष की उम्र में ही छोटे से बच्चे का जबरन लिंग परिवर्तन करवाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जाने लगा एवं उसे जिस्मफरोशी के व्यापार में धकेल दिया गया। ये एक बहुत बड़ा रैकेट नजर आता है। किस्मत से दोनों पीड़ित वहां से बच निकले और दोनों की जि़न्दगी बच सकी। पुलिस को जल्द से जल्द सभी अभियुक्तों को गिरफतार करना चाहिए और उन्हें ऐसी सजा मिले जो वो कभी भूल ना पाएं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments