• Last Update 06:53 am

गौतम गंभीर ने राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपया चंदा दिया
National

गौतम गंभीर ने राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपया चंदा दिया

नयी दिल्ली। भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपया चंदा दिया है। क्रिकेटर से नेता बने गंभीर ने कहा कि यह राशि उन्होंने और उनके परिवार ने अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए दी है, जो सभी भारतीयों का सपना है। पूर्वी दिल्ली से सांसद ने एक बयान में कहा, ‘‘भव्य राम मंदिर सभी भारतीयों का सपना है। 

इसके लिए मेरे और मेरे परिवार की ओर से यह रकम एक छोटा सा योगदान है।’’ पार्टी नेताओं ने बताया कि दिल्ली भाजपा ने पूरे शहर में चंदा एकत्र करने के लिए कूपन जारी किया है, जो 10 रुपये, 100 रुपये और 1000 रुपये का है। दिल्ली भाजपा महासचिव और अभियान के संयोजक कुलजीत चहल ने बताया कि इसका इस्तेमाल लोगों से चंदा एकत्र करने में किया जाएगा।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments