• Last Update 06:52 am

दुनियाभर में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 4.64 करोड़ के पार पहुंची, 11 लाख 99 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
International

दुनियाभर में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 4.64 करोड़ के पार पहुंची, 11 लाख 99 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

दुनियाभर में कोरोनावायरस संक्रमितों की कुल संख्या 4.64 करोड़ के पार पहुंच गई है। जबकि संक्रमण से 11 लाख 99 हजार 500 से अधिक लोगों की मौत हो गई हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने सोमवार को यह जानकारी दी। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नए अपडेट में बताया कि सोमवार की सुबह तक कुल मामले 46,420,940 और मौतें 1,199,501 हो गई थी। सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया का सबसे अधिक कोविड प्रभावित देश है, जहां 9,199,523 मामले और उससे हुई 230,934 मौतें दर्ज की गई हैं।

वहीं संक्रमण के मामलों के हिसाब से भारत 8,184,082 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 122,111 हो गई है। सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, अधिक मामलों वाले अन्य शीर्ष 15 देश ब्राजील (5,545,705), रूस (1,624,648), फ्रांस (1,458,999), स्पेन (1,185,678), अर्जेंटीना (1,173,533), कोलंबिया (1,073,809), ब्रिटेन (1,038,054), मेक्सिको ( 924,962), पेरू (902,503), दक्षिण अफ्रीका (726,823), इटली (709,335), ईरान (620,491), जर्मनी (544,346), चिली (511,864), और इराक (475,288) हैं।

कोविड-19 संक्रमण से हुई मौतों के मामले में ब्राजील 160,074 आंकड़ों के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं 10,000 से अधिक मौतें दर्ज करने वाले अन्य देश मेक्सिको (91,753), ब्रिटेन (46,807), इटली (38,826), फ्रांस (37,057), स्पेन (35,878), ईरान (35,298), पेरू (34,476), कोलम्बिया (31,799), अर्जेंटीना (31,140), रूस (28,026), दक्षिण अफ्रीका (19,411), चिली (14,247), इंडोनेशिया (13,943), इक्वाडोर (12,684), बेल्जियम (11,625), इराक (10,966), जर्मनी (10,513), तुर्की (10,326) और कनाडा (10,230) हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments