• Last Update 05:45 am

आज फिर सस्ता हुआ सोना, चांदी, जानिए कितनी हो गई कीमतें
Business

आज फिर सस्ता हुआ सोना, चांदी, जानिए कितनी हो गई कीमतें

नई दिल्ली। शुक्रवार को सोने और चांदी दोनों की कीमत में गिरावट आई। सोना आज 342 रुपये सस्ता होकर 45,599 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 2,007 रुपये कम होकर 67,419 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। गुरुवार को सोना 45,941 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी जो आज 2,007 रुपये सस्ता होकर 67,419 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, यह पिछले कारोबार में 69,426 रुपये प्रति किलोग्राम थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिक्री के कारण आज सोना और चांदी दोनों सस्ते हो गए।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने के लिए हाजिर कीमतें तीसरे दिन 342 रुपये तक गिर गईं, रुपये में तेज गिरावट के बावजूद वैश्विक बाजार में सोने की बिक्री रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,760 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 26.78 डॉलर प्रति औंस थी।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments