• Last Update 06:12 am

‘कोवैक्सीन’ को मंजूरी को लेकर ट्विटर पर भिड़े हर्षवर्धन और मनीष तिवारी
National

‘कोवैक्सीन’ को मंजूरी को लेकर ट्विटर पर भिड़े हर्षवर्धन और मनीष तिवारी

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन शनिवार को उस वक्त ट्विटर पर भिड़ गए जब तिवारी ने भारत बायोटेक द्वारा देश में विकसित टीके ‘कोवैक्सीन’ के आपात उपयोग की मंजूरी दिए जाने को लेकर सवाल खड़े किए। हर्षवर्धन ने तिवारी पर पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सिर्फ अफवाहें फैलाने में लगे हैं। 

भारत में स्वदेशी रूप से दो टीके ‘कोविशील्ड’ और ‘कोवैक्सीन’ विकसित किए गए हैं। कोविशील्ड का निर्माण सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और कोवैक्सीन का निर्माण भारत बायोटेक ने किया है। देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान आरंभ होने की पृष्ठभूमि में तिवारी ने टीकों के इस्तेमाल की मंजूरी की प्रकिया पर सवाल खड़े करते हुए दावा किया कि टीकों के आपात उपयोग की स्वीकृति देने के लिए कोई नीतिगत ढांचा नहीं है। 
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘टीकाकरण आरंभ हो गया है और यह अजोबो-गरीब है कि भारत के पास आपात उपयोग को अधिकृत करने का कोई नीतिगत ढांचा नहीं है। फिर भी दो टीकों के आपात स्थिति में नियंत्रित उपयोग की अनुमति दी गई।’’ पू

र्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘कोवैक्सीन की अलग ही कहानी है। इसे उचित प्रक्रिया के बिना अनुमति दी गई।’’ इस पर स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ट्वीट किया, ‘‘मनीष तिवारी और कांग्रेस को सिर्फ अफवाहें फैलाने की पड़ी है। अपनी आंखे खोलिए.... और जानेमाने चिकित्सक और सरकारी अधिकारी टीका लगवा रहे हैं।’’ उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन् द्र मोदी ने शनिवार को कोविड-19 के खिलाफ विश् व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। ज्ञात हो कि पहले चरण के लिए सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इसके लिए कुल 3006 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments