
धर्मशाला, 27 दिसंबर, न्यूज़ मंच, हिमाचल में भाजपा की सरकार का एक साल पूरा होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिमाचल प्राकृतिक संसाधनों वाला राज्य है। यहां नैसर्गिक सौंदर्य भरा पड़ा है। लाहौल का आलू बहुत ही शानदार है, लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी के कारण बाजार तक नहीं पहुंच पाता। किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पाता। पीएम मोदी ने कहा कि राज्य में 26 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाएं शुरू की गई हैं। जल्दी ही इनके नतीजे सामने आने लगेंगे। पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख केंद्र हैं, लेकिन ढ़ांचागत विकास नहीं होने से इसका पूरा दोहन नहीं हो पा रहा है। हमने राज्य में हवाईअड्डों के विस्तर की महत्वाकांक्षी योजना बनाई है। इसके साथ ही कालका शिमला रेलवे का भी विस्तार किया जा रहा है। 9 हजार करोड़ की लागत से नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट का काम चल रहा है।
दुनिया के पर्यटन मैप पर लाएंगे
भारत दुनिया के टूरिज्म मैप पर आकर्षण का क्रेंद्र है। भारत में भी हिमाचल प्रदेश नैसर्गिक सौंदर्य का केंद्र है। भारत में पर्यटकों की आमद अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही है। सन 2013 में 70 लाख विदेशी पर्यटक आए थे और 2017 में यह संख्या 1 करोड़ हो गई। इनमें बड़ी संख्या में लोग हिमाचल प्रदेश भी आए। हम चाहते हैं कि राज्य के पर्यटन में बढ़ोतरी की जाए, ताकि राज्य की आर्थिकी को गति देने के साथ-साथ युवाओं को राजगार भी उपलब्ध कराया जा सके। पीएम मोदी ने कहा थोड़ा ध्यान दिया जाए तो हिमाचल प्रदेश के पर्यटन में कई गुना बढ़ोतरी की संभावना है। केंद्र और राज्य सरकार ने मिल कर राज्य में पर्यटन के विकास की योजना बनाई है।
राज्य का विकास पहली प्राथमिकता
पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल के हर व्यक्ति के मोबाइल पर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर बनी फिल्म पहुंचनी चाहिए। हिमाचल में औद्योगिक विकास की नींव अटल बिहारी वाजपेयी ने डाली थी। पीएम बोले, कहावत है पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी कभी पहाड़ के काम नहीं आती। लेकिन भाजपा सरकार के शासन में पहाड़ का पानी भी पहाड़ के काम आ रहा है और पहाड़ की जवानी भी। हिमाचल प्रदेश ने एक साल में काफी तरक्की की है। कांग्रेस सरकार से हिमाचल को 21 हजार करोड़ मिलता था भाजपा सरकार 72 हजार करोड़ दे रही है।
औद्योगीकरण बढ़ावा दे पैदा करेंगे रोजगार
पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल के हर व्यक्ति के मोबाइल पर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर बनी फिल्म पहुंचनी चाहिए। हिमाचल में औद्योगिक विकास की नींव अटल बिहारी वाजपेयी ने डाली थी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा एक कहावत है- पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी कभी पहाड़ के काम नहीं आती। लेकिन हमने इस परंपरा को बदला है। भाजपा सरकार के शासन में पहाड़ का पानी भी पहाड़ के काम आ रहा है। पहाड़ की जवानी भी। हिमाचल प्रदेश ने एक साल में काफी तरक्की की है। कांग्रेस सरकार से हिमाचल को 21 हजार करोड़ मिलता था भाजपा सरकार 72 हजार करोड़ दे रही है।
सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने संबोधन में सरकार के एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकाल में सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर 1300 रुपए कर दी गई है। उन्होंने कहा कि विकास को और ज्यादा गति देने के लिए हिमाचल सरकार प्रतिबद्ध है। जयराम ठाकुर ने कहा कि जनमंच कार्यक्रम से सरकार सीधे लोगों की समस्याओं का समाधान कर रही है। अब तक 20 हजार से ज्यादा समस्याओं का समाधान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा राज्य की सभी सीटों पर जीतेगी। इससे पहले धर्मशाला पहुंचने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनका स्वागत किया।
Leave Comments