• Last Update 05:14 am

ICC Ranking: सिडनी टेस्ट ड्रॉ के बाद आस्ट्रेलिया और भारत टॉप-2 पर कायम
Sports

ICC Ranking: सिडनी टेस्ट ड्रॉ के बाद आस्ट्रेलिया और भारत टॉप-2 पर कायम

नई दिल्ली। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के ड्रॉ होने के बाद आस्ट्रेलिया और भारत आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंकतालिका में शीर्ष दो स्थानों पर कायम है। 

आईसीसी ने मैच के बाद ट्वीट करते करते हुए कहा, सिडनी में एक अविश्वसनीय मुकाबले ने दोनों टीमों को आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की अंकतालिका में शीर्ष दो स्थानों को बनाए रखने में मदद की है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 0.2 प्रतिशत का अंतर है।न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद अधिकतम 120 अंक हासिल किए थे।

कीवी टीम अब 0.700 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत 70.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे जबकि आस्ट्रेलिया 73.8 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर है। लीग के अंत में डब्ल्यूटीसी की शीर्ष दो टीमें इस साल जून में लॉर्ड्स में होने वाले फाइनल में खेलेंगी।

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है। सीरीज का चौथा और अंतिम टेस्ट शुक्रवार से ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेला जाएगा।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments