• Last Update 06:12 am

तारीख नजदीक आते ही आयकर रिटर्न दाखिल करने के मामलों में तेजी, 10 जनवरी से पहले भर लें रिटर्न
Business

तारीख नजदीक आते ही आयकर रिटर्न दाखिल करने के मामलों में तेजी, 10 जनवरी से पहले भर लें रिटर्न

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने बुधवार को ट्विटर पर आयकर रिटर्न (आईटीआर) से जुड़ी जानकारी साझा की। विभाग के मुताबिक, बुधवार यानी 6 जनवरी के दिन 2 बजे तक 2,58,035 आईटीआर दाखिल किए जा चुके थे। इसकी तेजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले एक घंटे में 66,543 रिटर्न दाखिल किए गए। आयकर विभाग ने अपने ट्विटर हैंडल पर किसी भी मदद के लिए लिंक शेयर किया है। आयकरदाताओं को अगर कोई समस्या हो रही है तो वे विभाग के ट्विटर हैंडल पर जाकर सहायता ले सकते हैं।       

उल्लेखनीय है कि वित्त वर्ष 2019-20 के लिए चार जनवरी तक 5 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किये गये। विभाग ने कहा कि सरकार ने लोगों के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाकर 10 जनवरी और कंपनियों के लिए 15 फरवरी कर दी है। 

आयकर विभाग में रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तिथि 10 जनवरी निर्धारित की गई है। जिन करदाताओं ने अभी तक रिटर्न दाखिल नहीं किया है, वह रिटर्न भर दें अन्यथा 10 जनवरी के बाद उन्हें ₹10000 का जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। 
 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments