• Last Update 06:14 am

Coronavirus in India: देश में 24 घंटे में मिले 44 हजार 376 नए केस, 92 लाख के पार संक्रमितों का आंकड़ा
National

Coronavirus in India: देश में 24 घंटे में मिले 44 हजार 376 नए केस, 92 लाख के पार संक्रमितों का आंकड़ा

नई दिल्ली। देश में बुधवार को कोविड-19 के 44 हजार 376 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या 92 लाख 22 हजार 216 हो गई है। यह लगातार 18वां दिन है, जब देश में 50 हजार से कम मामले सामने आए हैं। इससे पहले 7 नवंबर को 50 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हुए थे। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में वायरस के कारण हुईं 481 नई मौतों के बाद कुल मृत्यु संख्या 1 लाख 34 हजार 699 हो गई है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 4 लाख 47 हजार 46 है।

देश में अब तक कुल 86 लाख 42 हजार 771 रोगी इस बीमारी से उबर चुके हैं। देश में अब मरीजों के ठीक होने की दर 93.72 फीसदी और मृत्यु दर 1.46 फीसदी है। वहीं देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में 84 हजार 238 सक्रिय मामले हैं और यहां अब तक 46 हजार 683 मौतें हो चुकी हैं। राज्य में अब तक 16 लाख 58 हजार 879 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में भी मामलों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। मंगलवार को यहां 6 हजार 224 नए मामले और 109 मौतें दर्ज हुईं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments