
नई दिल्ली। भारत कोरोनावायरस संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। देश में कोरोना वायरस के केस 91 लाख का आंकड़ा पार कर चुके हैं। वहीं 1 लाख 33 हजार 738 से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक कुल 91 लाख 39 हजार 866 मरीज कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें से 85 लाख 62 हजार 642 मरीजों पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। देश के अलग-अलग अस्पतालों में 4 लाख 43 मरीजों 486 मरीजों का इलाज चल रहा है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ो की बात करें तो बीते 24 घंटे में 44 हजार 59 नए कोरोना केस सामने आए हैं। वहीं, 511 मरीजों की मौत हो चुकी है। 41 हजार 24 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, देश में 22 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 13 करोड़ 25 लाख सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8.49 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए। पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है।
Leave Comments