• Last Update 05:37 am

Ind Vs Aus 2nd Test: जीत के करीब टीम इंडिया, तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 133/6, अभी सिर्फ 2 रन की लीड
Sports

Ind Vs Aus 2nd Test: जीत के करीब टीम इंडिया, तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 133/6, अभी सिर्फ 2 रन की लीड

मेलबर्न। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारत ड्राइविंग सीट पर है। बॉक्सिंग-डे टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 6 विकेट गंवाकर 133 रन ही बना सकी। टीम इंडिया के खिलाफ अभी उसकी सिर्फ 2 रन की लीड है। फिलहाल, कैमरून ग्रीन (17) और पैट कमिंस (15) नाबाद हैं। रविंद्र जडेजा अब तक मैच के हीरो रहे हैं। उन्होंने पहली पारी में फिफ्टी लगाई। इसके बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के 2 विकेट भी झटके।

ऑस्ट्रेलिया टीम की दूसरी पारी में शुरुआत खराब रही। पारी के चौथे ओवर में जो बर्न्स 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मैथ्यू वेड और मार्नस लाबुशेन ने 38 रन की पार्टनरशिप कर पारी को संभालने की कोशिश की। टीम के लिए तीसरे दिन यही सबसे बड़ी पार्टनरशिप भी रही। इसके बाद लगातार गिरते विकेट के कारण मिडिल ऑर्डर पूरी तरह ढह गया। ऑस्ट्रेलिया ने 100 रन के अंदर ही 6 विकेट गंवा दिए। भारत के लिए दूसरी पारी में अब तक रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव को 1-1 विकेट मिले। 

इस  मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया ने पहली पारी में 326 रन बनाते हुए 131 रन की बढ़त ले ली थी। अब भारतीय टीम की कोशिश चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया को कम स्कोर पर ऑलआउट कर जल्दी मैच जीतने की रहेगी। मेलबर्न में भारत कंगारुओं पर पारी से जीत दर्ज कर लेगा तो इतिहास बना देगा। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी ही धरती पर 1978 में हराया था. भारत ने 1978 में कंगारू टीम को सिडनी में पारी और 2 रन से हराया था।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments