
मेलबर्न। मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग-डे टेस्ट में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। टीम इंडिया पिछले 6 साल से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग-डे टेस्ट में नहीं हारी है। पिछली बार दिसंबर 2018 को मेलबर्न टेस्ट में ही भारत ने मेजबान को 137 रन से हराया था। जबकि दिसंबर 2014 में इसी मैदान पर बॉक्सिंग-डे टेस्ट ड्रॉ रहा था। वहीं मोहम्मद सिराज ने बाक्सिंग डे टेस्ट में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट लिए। इसी के साथ वह 7 साल में पहली बार 5 विकेट हासिल करने वाले भारतीय डेब्यूटेंट बन गए हैं।
इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया ने पहली पारी में 326 रन बनाते हुए 131 रन की बढ़त ले ली थी। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 103.1 ओवर खेलकर 1.94 के रन रेट से 200 रन बनाए और भारत को 70 रन का टारगेट दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 19 रन पर ही दो विकेट गंवा दिए। ओपनर मयंक अग्रवाल 5 और चेतेश्वर पुजारा 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि अजिंक्य रहाणे 27* और शुभमन गिल 35* की पारियों की मदद से भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।
स्कोरकार्ड:
................................................................................

..........................................................................................

....................................................................

Leave Comments