
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने यह अनुमान लगाया है कि भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) सकारात्मक वृद्धि दर हासिल करने के करीब है। RBI ने कहा कि वी-आकार के सुधार में ‘वी’ का मतलब वैक्सीन (टीके) से है। दरअसल, केन्द्रीय बैंक के जनवरी के बुलेटिन में ‘अर्थव्यवस्था की स्थिति’ पर एक लेख लिखा गया है, इसका शीर्षक है ‘‘2021 कैसा होगा? सुधार ‘वी-आकार’ का होगा। वी से मतलब वैक्सीन से है।’’ यह लेख जर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर माइकल देवव्रत पात्रा और अन्य के द्वारा लिखा गया है। गौरतलब है कि भारत सरकार ने दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम 16 जनवरी से शुरू किया है।
लेख में बताया गया है कि भारत की सबसे बड़ी ताकत टीका विनिर्माण क्षमता है। भारत इससे पहले पोलियो और चेचक के खिलाफ टीकाकरण कर चुका है। RBI ने कहा कि यदि टीकाकरण सफल रहता है, तो इससे जोखिम का संतुलन ऊपर की ओर झुकेगा। रिजर्व बैंक ने एक बात साफ किया है कि लेख में व्यक्त किए गए विचार लेखकों के निजी विचार हैं, यह केन्द्रीय बैंक की राय नहीं है।
लेख के अनुसार, सीजन खत्म होने से पहले रबी का बुवाई क्षेत्र सामान्य से अधिक हो गया है। ऐसे में 2021 में कृषि उत्पादन ज्यादा होगा। उत्पादन से संबंधित (पीएलआई) योजना के तहत कृषि निर्यात जुझारू क्षमता दिखा रहा है।
Leave Comments