• Last Update 06:14 am

Corona in India: भारत में पिछले 24 घंटे में 44,489 नए कोरोना संक्रमित मरीज आए, 524 लोगों की मौत
National

Corona in India: भारत में पिछले 24 घंटे में 44,489 नए कोरोना संक्रमित मरीज आए, 524 लोगों की मौत

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में 44,489 नए कोरोना संक्रमित मरीज आए हैं। इस दौरान 524 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। इसी के साथ भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 92 लाख 66 हजार हो गए हैं। इनमें से अब तक एक लाख 35 हजार 223 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कुल एक्टिव केस बढ़कर चार लाख 52 हजार पर आ गए। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या 7598 बढ़ गई। अब तक कुल 86 लाख 79 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 36,367 मरीज कोरोना से ठीक हुए। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र बना हुआ है। दिल्ली में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का सातवां स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

राज्यो में कोरोना की स्थिति
राजधानी दिल्ली में बुधवार को 99 मरीजों की मौत हुई। अब तक 8720 लोगों की जान गंवा चुके हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर 5246 लोग संक्रमित पाए गए। 5361 लोग रिकवर हुए। अब तक 5 लाख 45 हजार 787 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 38 हजार 287 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 98 हजार 780 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 8720 हो गई है। वहीं महाराष्ट्र की बात की जाए तो बुधवार को 6159 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसी के साथ मरीजों का आंकड़ा बढ़कर अब 17 लाख 95 हजार 959 हो गया है। पिछले 24 घंटे के अंदर 4844 लोग ठीक हुए और 65 की मौत हो गई। अब तक 16 लाख 63 हजार 723 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हजार 748 हो गई है। मध्य प्रदेश में बुधवार को 1773 नए मरीज मिले। 996 लोग रिकवर हुए और 14 की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 98 हजार 284 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13 हजार 742 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 81 हजार 345 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 3197 हो गई है।

S. No.Name of State / UTActive Cases*Cured/Discharged/Migrated*Deaths**
TotalChange since yesterdayCumulativeChange since yesterdayCumulativeChange since yesterday
1Andaman and Nicobar Islands137447915 61 
2Andhra Pradesh12673351 8450391176 6962
3Arunachal Pradesh96836 1515766 49 
4Assam327763 207766117 978
5Bihar5225328 225077362 1237
6Chandigarh11271553277 266
7Chhattisgarh246761861 201744 278316 
8Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu3532902 
9Delhi38287214 4987805361 872099 
10Goa128160 4522961 683
11Gujarat14287243 1837561283 390614 
12Haryana20948183 2012501972 229142 
13Himachal Pradesh7875725 2810699 58513 
14Jammu and Kashmir526493 100892570 166312 
15Jharkhand216082 105040316 958
16Karnataka24909278 8414321333 1171419 
17Kerala65234695 5110085770 212126 
18Ladakh88632 712556 108
19Madhya Pradesh13742763 181345996 319714 
20Maharashtra854881250 16637234844 4674865 
21Manipur324873 20640115 245
22Meghalaya91522 1048837 110 
23Mizoram441331921 5 
24Nagaland1467946366 61 
25Odisha621214 308102728 168716 
26Puducherry54051 35671 609 
27Punjab7129295 136622444 468431 
28Rajasthan263201123 2252292144 221818 
29Sikkim236448144 102 
30Tamil Nadu11520355 7515351873 1165516 
31Telengana10784102 254676961 1444
32Tripura76723 3144173 370 
33Uttarakhand465820 66799450 118512 
34Uttar Pradesh24876948 5008351328 764429 
35West Bengal24752128 4340673605 817251 
Total#4523447598 867913836367 135223524 
  • Tags

You can share this post!


Leave Comments