
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण का दुनिया में सबसे ज्यादा अमेरिका के बाद भारत में है। यहां कोरोना संक्रमण ने 96 लाख से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। जबकि इस बीमारी से 1 लाख 39 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप देखते हुए केन्द्र व राज्य सरकारें मिलकर इसकी रोकथाम के लिए काम कर रही है। वहीं, देश में कोरोना वैक्सीन बनाने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। कुछ वैक्सीन का ट्रायल भी शुरु हो चुका है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ो के मुताबिक बीते 24 घंटे में 36 हजार 652 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। वहीं, 512 लोग कोरोना से जिदंगी की जंग हार गए हैं। जबकि 42 हजार 533 मरीज इस बीमारी से ठीक भी हुए हैं।
कोरोना से अब तक 96 लाख 8 हजार संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 90 लाख 58 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। कुल एक्टिव केस 4 लाख 9 हजार है। कोरोना मामले बढ़ने की ये संख्या दुनिया में अमेरिका और ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा है।वहीं मौत की संख्या दुनिया में सातवें नंबर पर है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 2 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 14 करोड़ 58 लाख सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11.57 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए। पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है।
Leave Comments