• Last Update 06:14 am

भारत, फ्रांस, ब्रिटेन ने वियना आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, पीएम मोदी बोले-भारत इस दुख के समय में ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है
International

भारत, फ्रांस, ब्रिटेन ने वियना आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, पीएम मोदी बोले-भारत इस दुख के समय में ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है

नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी के खिलाफ एक राष्ट्रीय लॉकडाउन लागू होने से कुछ ही घंटे पहले ऑस्ट्रियाई राजधानी वियना में गोलीबारी में सात लोग मारे गए और 14 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की ये घटना शाम आठ बजे वियना के साइटेनस्टेटेनगास सिनेगॉग (यहूदी धार्मिक स्थल) के पास छह अलग-अलग स्थानों पर हुई, जब एक स्वचालित राइफल, एक पिस्तौल और हथियारबंद संदिग्ध ने बार और रेस्तरां के बाहर लोगों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी, जो अब नए लॉकडाउन नियमों के अनुसार इस महीने के अंत तक बंद रहेंगे।

विशेष बलों के सदस्य जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचे, और अपराधी को मार गिराने में कामयाब रहे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी में कितने हमलावर शामिल थे, लेकिन गृह मंत्रालय ने कहा कि पुलिस कम से कम एक संदिग्ध की तलाश कर रही थी, जो फरार है। स्थानीय मीडिया रिपोटरें के अनुसार, एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक बयान में, वियना के मेयर माइकल लुडविग ने पुष्टि की है कि घायलों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।

इस घटना के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वियना में हुई गोलीबारी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस दुख के समय में भारत ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, विएना में हुए नृशंस आतंकवादी हमलों से गहरा आघात पहुंचा है। भारत इस दुख के समय में ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ है। ऑस्ट्रिया की राजधानी में सोमवार शाम को हुई गोलीबारी में एक बंदूकधारी सहित 3 लोग मारे गए और 14 घायल हो गए। यह घटना कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए निर्धारित देशव्यापी लॉकडाउन के लागू होने से कुछ घंटे पहले हुई।

वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि उनका देश और फ्रांसीसी नागरिक ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हुई गोलीबारी के बाद ऑस्ट्रियाई लोगों के दुख की घड़ी में साथ हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारे दुश्मनों को पता होना चाहिए कि वे किसके साथ लड़ रहे हैं। हम झुकेंगे नहीं। उन्होंने कहा, फ्रांस के बाद, हमारे एक मित्र देश पर हमला हुआ है। यह हमारा यूरोप है। हमारे दुश्मनों को पता होना चाहिए कि वे किससे लड़ रहे हैं। हम झुकेंगे नहीं। 

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि वह भयानक हमले से गहरे सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि देश की संवेदना ऑस्ट्रिया के लोगों के साथ हैं। हम आतंक के खिलाफ आपके साथ एकजुट हैं। वियना की घटना फ्रांस में हाल ही में हुए आतंकी हमलों के बाद हुई है। 16 अक्टूबर को, मिडिल स्कूल के शिक्षक, सैमुअल पैटी को 18 वर्षीय मुस्लिम अप्रवासी, अब्दुल्लाख अंजोरोव ने पेरिस के पास एक स्कूल के अंदर मार दिया था। फिर 29 अक्टूबर को, ट्यूनीशियाई व्यक्ति 21 वर्षीय ब्राहिम औइसाओई ने नीस शहर में नोट्रेडेम बेसिलिका के अंदर तीन लोगों की हत्या कर दी। तीन दिन बाद, ल्योन शहर में एक चर्च के बाहर गोलीबारी में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments