• Last Update 06:12 am

Whatsapp के जरिए सेक्स के लिए होती थी लड़कियों की सप्लाई, इंदौर पुलिस ने किया भंडाफोड
State

Whatsapp के जरिए सेक्स के लिए होती थी लड़कियों की सप्लाई, इंदौर पुलिस ने किया भंडाफोड

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में  Whatsapp ग्रुप से सेक्स रैकेट का संचालन करने वाले गिरोह का भंडाफोड किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इंदौर के राजेन्द्र नगर स्थित दो होटलों में दबिश देकर यहां से 12 लोगों की गिरफ्तारी की है। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उनका गिरोह फर्जी तरीके से सेक्स रैकेट में शामिल लड़कियों की अच्छे घरों में शादी करवाते और दूल्हे पक्ष से मोटी रकम वसूलते थे। इसके बाद लड़की को किसी तरह लड़ाई-झगड़ा करवाकर वापस बुला लेते थे। 

इस पूरे मामले में इंदौर के एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि मंगलवार सेक्स रैकेट से जुड़े आरोपियों को रिमांड लेकर पूछताछ की। जिसमें इस गिरोह के सरगना कुलदीप ने बताया कि हमारा टारगेट ऐसे लड़के होते थे जिन्हें शादी के लिए आसानी से लड़कियां नहीं मिलती थी। हम पैसे लेकर पहले उनकी शादी करवाते थे और बाद में लड़की से कहकर दूल्हे पक्ष पर दवाब बनाकर मोटी रकम वसूलते थे और शादी के कुछ दिन बाद लड़कियां वापस भी बुलवा लेते थे।  फिलहाल, पुलिस ने गिरोह के सरगना कमल और कुलदीप के अलावा दोनों होटल के मैनेजर, तीन ग्राहक और पांच लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरोह व्हाट्सएप के जरिए सेक्स रैकेट का संचालन कर रहा था. इसके लिए इन्होंने होटल को अपना अड्डा बनाया था. फिलहाल राजेंद्र नगर पुलिस ने इस रैकेट का भंडाफोड़ कर कई खुलासे किए हैं.।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments