
शारजाह। इंडियन प्रीमियर लीग के 13 वें सीजन का 56 वां मैच आज सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच शारजाह के मैदान में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। टॉस शाम 7 बजे होगा। हैदराबाद के लिए ये मैच करो या मरो की स्थिति वाला है। मुंबई पहले ही प्ले ऑफ में जगह पक्की कर चुकी है। हैदराबाद को टॉप 4 में जगह बनाने के लिए हर हाल में ये मैच जीतना होगा।
हांलाकि हैदराबाद का नेट रनरेट मुंबई के बाद सबसे अच्छा है। फिर भी उसके लिए ये मैच जीतना बेहद जरुरी है। पॉइंट्स टेबल की बात करें, तो मुंबई ने 13 मैचों में से 9 जीते और 4 हारे हैं। 18 पॉइंट्स के साथ वह टॉप पर है। वहीं, हैदराबाद ने 13 में से सिर्फ 6 जीते और 7 हारे हैं। 12 पॉइंट्स के साथ वह 5वें स्थान पर है। बात की जाए दोनों टीम के पिछले मुकाबले की दोनों टीमें जब आमने-सामने थीं, तब हैदराबाद को मुंबई से 34 रनों की हार झेलनी पड़ी थी। शारजाह में ही खेले गए सीजन के 17 वें मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 208 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद 7 विकेट पर 174 रन ही बना सकी थी।
हेड-टु-हेड
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 15 मैच खेल जा चुके हैं। मुंबई ने 8 मैच में जीत हासिल की है। जबकि हैदराबाद 7 मैच में जीत दर्ज कर चुकी है। मुंबई इंडियंस का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सक्सेस रेट 53.33 प्रतिशत का रहा है। हैदराबाद आज का मैच जीतकर इस आंकड़े को बाराबर कर सकती है। मुंबई ने आईपीएल में अब तक 200 मैच खेले हैं। 118 में उसे जीत मिली है, जबकि 82 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक लीग में 121 मैच खेले हैं। 64 में उसे जीत मिली है।
संभावित प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद
डेविड वॉर्नर (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, शाहबाज नदीम, संदीप शर्मा, टी नटराजन
मुंबई इंडियंस
ईशान किशन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा/सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या/जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट/मिचेल मैक्लेनघन, जसप्रीत बुमराह
Leave Comments