
लखनऊ। देश की पहली निजी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस का परिचालन अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। आईआरसीटीसी ने यात्रियों की कमी के कारण लखनऊ-नई दिल्ली (82501/82502) तेजस एक्सप्रेस को 23 नवंबर से जबकि अहमदाबाद-मुंबई (82901/82902) तेजस एक्सप्रेस को 24 नवंबर से रद्द कर दिया है। बता दें कि आईआरसीटीसी रेल मंत्रालय का एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है।
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव के मुताबिक संक्रमण की वजह से यात्रियों का आवागमन बहुत कम है जिसकी वजह से तेजस ट्रेन का संचालन अभी फिलहाल के लिए 23 तारीख से बंद किया जा रहा है। आगे फिर से इसे कब शुरू करना है यह कुछ दिन बाद तय किया जाएगा। कंपनी इन दोनों मार्गों में परिचालन करने वाली भारतीय रेलवे की अन्य ट्रेनों की ऑक्युपेन्सी लेवल को देखने के बाद अपने निर्णय की समीक्षा करेगी। बता दें कि त्योहार के मद्दनेजर भीड़ को देखते हुए लखनऊ-नई दिल्ली और अहमदाबाद-मुंबई के बीच दो तेजस ट्रेनों को 17 अक्टूबर से फिर से शुरू किया गया था।
बता दें कि IRCTC ने लखनऊ-दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस अक्टूबर, 2019 में शुरू की थी। इसेक बाद अहमदाबाद-मुंबई के बीच इस साल जनवरी में तेजस एक्सप्रेस का संचालन हुआ। इस ट्रेन को पूरी तरह से वीआईपी बनाया गया है. पहले महीने में ही मुनाफा कमाने से तेजस की सफलता काफी बढ़ गई थी. इस बीच वाराणसी से इंदौर के बीच महाकाल एक्सप्रेस का संचालन आईआरसीटीसी को दे दिया गया। कोरोना महामारी के बाद लॉकडाउन की वजह से तेजस एक्सप्रेस का परिचालन 19 मार्च यानी करीब सात महीने से बंद था। रेलवे ने 17 अक्टूबर 2020 यानी नवरात्र के पहले दिन ही तेजस ट्रेन का पुन: संचालन किया था।
Leave Comments