• Last Update 05:37 am

अब ट्रेन छूटने से आधा घंटा पहले भी जारी किया जाएगा आरक्षण चार्ट -रेलवे बोर्ड ने नियमों में किया बदलाव
National

अब ट्रेन छूटने से आधा घंटा पहले भी जारी किया जाएगा आरक्षण चार्ट -रेलवे बोर्ड ने नियमों में किया बदलाव

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर आरक्षण नियम में बदलाव किया है। 10 अक्टूबर से दूसरा आरक्षण चार्ट ट्रेन रवाना होने से आधा घंटा पहले जारी किया जाएगा। रेल मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे आरक्षण नियमों में बड़ा बदलाव किया है। जोनल रेलवे के आग्रह पर रेलवे बोर्ड ने आरक्षण संबन्धी नियमों में यह संशोधन किया है।

कोरोना की वजह से रेलवे ने बदल दिया था नियम

रेलवे के अनुसार कोरोना काल से पहले सामान्य दिनों में आरक्षण चार्ट जारी करने के संबन्ध में जो नियम थे, उनके तहत ट्रेनों की समय सारणी में ट्रेन की रवानगी से चार घंटे पहले आरक्षण चार्ट जारी किया जाता रहा है। जबकि दूसरा आरक्षण चार्ट ट्रेन खुलने से 30 मिनट से पांच मिनट पहले तक जारी किया जाता था। लॉकडाउन के दौरान जब विशेष यात्री ट्रेनों का परिचालन किया गया तो रेलवे ने ट्रेन की रवानगी के समय से दो घंटे पहले दूसरा आरक्षण चार्ट जारी करने के निर्देश दिए। 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments