• Last Update 07:34 am

UAE के साथ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हुए आयरलैंड के पेसर डेलाने
International
Sports

UAE के साथ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हुए आयरलैंड के पेसर डेलाने

अबू धाबी। आयरलैंड के पेसर डेविड डेनाले यूएई के साथ होने वाले चार मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। यह सीरीज शुक्रवार से शुरू हो रही है। क्रिकेट आयरलैंड ने इसकी पुष्टि की है। डेनाले ने घुटने में दर्द की शिकायत की थी। सोमवार को टीम प्रबंधन को इस चोट के बारे में बताया गया था जबकि डेनाले को स्वदेश भेजने का फैसला बुधवार को लिया गया।

क्रिकेट आयरलैंड ने कहा है कि सोमवार को अभ्यास के दौरान डेलाने ने बाएं घुटने में दर्द की शिकायत की। इससे पहले भी उनका घुटना चोटिल हुआ है और इसी को देखते हुए उन्हें स्वदेश भेजने और विस्तृत जांच कराने को कहा गया है।उनके स्थान पर जोश लिटिल को टीम में शामिल किया गया है, जो गुरुवार को यूएई पहुंच रहे हैं। चार मैचों की वनडे सीरीज के मैच 8, 10, 12 और 14 जनवरी को यहां के शेख जायेद स्टेडियम में खेले जाएंगे।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments