• Last Update 06:08 am

’आइटम’ शब्द के इस्तेमाल ने बढ़ाई पूर्व सीएम कमलनाथ की मुश्किलें, निर्वाचन आयोग ने तलब की रिपोर्ट
National

’आइटम’ शब्द के इस्तेमाल ने बढ़ाई पूर्व सीएम कमलनाथ की मुश्किलें, निर्वाचन आयोग ने तलब की रिपोर्ट

नईदिल्ली।मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के बीच कमलनाथ का आइटम वाला बयान अब उन पर भारी पड़ने लगा है। राजनीतिक दलों के चौतरफा हमलों के बीच चुनाव आयोग ने भी अब इस मामले को संज्ञान में लेकर उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपनी एक जनसभा में मप्र की कैबिनेट मंत्री इमरती देवी को आइटम कह दिया था। इस बयान पर वह बुरी तरह घिर गए हैं। इस मामले को महिला आयोग ने भी बेहद गंभीरता से लिया है और इस पर निर्वाचन आयोग को संज्ञान लेने के लिए पत्र लिखा था। इसके बाद भारतीय निर्वाचन आयोग ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से इस मामले से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसी रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग फैसला करेगा। हालांकि मामले को तूल पकड़ता देख कमलनाथ ने इस मामले में मध्यप्रदेश की कैबिनेट मंत्री इमरती देवी से माफी मांग ली है। लेकिन, इस प्रकरण ने मध्यप्रदेश के सियासी फलक पर तूफान खड़ा कर दिया है, जो फिलहाल शांत होता नहीं दिखाई देता।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments