• Last Update 06:09 am

Ind Vs Aus: दूसरे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया बिना किसी बदलाव के उतरेगी, वॉर्नर को दौड़ने में परेशानी
Sports

Ind Vs Aus: दूसरे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया बिना किसी बदलाव के उतरेगी, वॉर्नर को दौड़ने में परेशानी

मेलबर्न। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया बिना किसी बदलाव के उतरेगी। आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। लैंगर ने कहा, डेविड वार्नर नेट्स में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं लेकिन उन्हें दौड़ने में काफी परेशानी आ रही है। हम जानते हैं कि वह कितने शानदार बल्लेबाज हैं। विकेट के बीच दौड़ने और मैदान पर दौड़ने में उनसे ज्यादा बेहतर कोई नहीं है। हम चाहते हैं कि वह 100 फीसदी फिट हो जाएं।

कोच ने कहा, हमें काफी उम्मीद है। उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की थी और वह अच्छी तरह से मूव हो रहे थे। वह हमेशा की तरह जुनूनी थे। उनमें काफी जुनून और ऊर्जा थी। वह मैदान पर वापस लौटने के लिए काफी कुछ कर रहे हैं। फुल स्पीड में दौड़ने में उन्हें परेशानी आ रही है। वह हमारी टीम में वापसी करेंगे.. हम उन्हें देखेंगे और उन्हें टीम में वापस लेकर आएंगे। हर कोई उन्हें क्रिकेट खेलते हुए देखना चाहता है। लैंगर ने बताया कि दूसरे टेस्ट में भारत के खिलाफ टीम बिना किसी बदलाव के उतरेगी।

वार्नर के अलावा विल पुकोवस्की भी टीम में नहीं हैं। वह भी चोटिल हैं। लैंगर ने कहा कि टीम प्रबंधन दोनों के संपर्क में है। आमने-सामने बात करना मुश्किल है लेकिन जूम, व्हॉट्एप के रहते हम यह कर सकते हैं। हम उनके संपर्क में रहेंगे और देखेंगे कि वह किस तरह से सुधार कर रहे हैं। बता दें कि पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में पिछड़ने के बावजूद शानदर वापसी करते हुए भारत पर 8 विकेट से जीत हासिल की थी। जहां भारतीय टीम के ऊपर ख़ासा दबाव है वहीं ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरा मैच जीतकर सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments