• Last Update 06:13 am

13 जनवरी को होगा कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार, नए चेहरों को मिलेगा जगह! मुख्यमंत्री बी.एस येदियुरप्पा
State

13 जनवरी को होगा कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार, नए चेहरों को मिलेगा जगह! मुख्यमंत्री बी.एस येदियुरप्पा

बेंगलुरु। कर्नाटक मंत्रिमंड का विस्तार 13 जनवरी को होने जा रहा है। मुख्यमंत्री बी.एस येदियुरप्पा ने रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कैबिनेट विस्तार का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि, हम कैबिनेट का विस्तार करने जा रहे हैं। जिनमें कई नए चेहरों को जगह देने पर मंथन किया गया है। सीएम येदियुरप्पा ने कहा, भाजपा आलाकमान ने मंत्रिमंडल में 7 विधायकों को शामिल करने की अनुमति दे दी है। ये मंत्री 13 जनवरी की दोपहर को शपथ ग्रहण करेंगे, क्योंकि 14 जनवरी को हब्बा (मकर संक्रांति पर्व) है।

हालांकि, मुख्यमंत्री ने उन विधायकों के नाम नहीं बताए हैं, जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना है। उन्होंने कहा, 13 जनवरी की दोपहर को शपथ लेने जा रहे मंत्रियों की सूची को कल (सोमवार) को अंतिम रूप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में सत्तारूढ़ भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात की थी, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और पार्टी की कर्नाटक इकाई के प्रभारी अरुण सिंह शामिल थे। बता दें कि 34-सदस्यीय मंत्रालय का तीसरी बार विस्तार हो रहा है, इसमें अभी 7 पद खाली हैं। इससे पहले 20 अगस्त 2019 को पहला और 6 फरवरी 2020 को कैबिनेट का दूसरा विस्तार किया गया था। येदियुरप्पा ने 26 जुलाई, 2019 को तीसरी बार भाजपा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments