
बेंगलुरु, 28 जनवरी, न्यूज़ मंच, कर्नाटक में खराब शासन को लेकर कांग्रेस के कुछ विधायकों द्वारा मुख्यमंत्री पर हमला करने के बाद सोमवार को एचडी कुमारस्वामी ने पद छोड़ने की धमकी दी। कुमारस्वामी ने कांग्रेस विधायकों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को अपना नेता बताए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की। सोमवार को कांग्रेस को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस नेता अपनी लाइन क्रॉस कर रहे हैं। कांग्रेस को उन्हें काबू करना चाहिए। अगर वे इसे जारी रखना चाहते हैं, तो मैं पद छोड़ने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपने विधायकों को कंट्रोल करना चाहिए।
ज्ञात हो कि, कांग्रेस के विधायको ने बयान दिया था कि उनके नेता कुमारस्वामी नहीं बल्कि कांग्रेस के सिद्धारमैया हैं। जिस पर एचडी कुमारस्वामी ने जवाब दिया है। कुमारस्वामी ने कहा, "यह उनकी समस्या है। कांग्रेस नेताओं को इस मामले को देखना चाहिए, मैं इसके लिए जवाबदेह नहीं हूं। अगर वे इस तरह से कार्य करते रहे तो वह पद छोड़ देंगे।
कांग्रेस विधायक एसटी सोमशेखर ने अपने बयान में कहा था कि राज्य में गठबंधन सरकार ने बीते 7 माह में विकास ने नाम पर कोई भी कार्य नहीं किया है। यदि वर्तमान में सिद्धारमैया सीएम के पद पर होते तो राज्य में विकास देखने को मिलता। असल में सिद्धारमैया ही हमारे मुख्यमंत्री हैं।
सामाजिक कल्याण मंत्री सी पुत्तरंगा शेट्टी ने कहा था, "कोई कुछ भी कहें, सिर्फ सिद्धारमैया ही मेरे मुख्यमंत्री हैं। मैं किसी और को उस पद पर कल्पना नहीं कर सकता।'' कार्यक्रम में सिद्धारमैया ने कहा था, "मेरे विरोधियों में मुझे हराया। मुझे बदनाम करने के लिए आंदोलन चलाया गया। जो लोग मुझसे जलते थे, उन्होंने मुझे हराने का प्लान बनाया था।
इसी बीच राज्य के डेप्युटी सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी परमेश्वरा ने कहा कि सिद्धारमैया सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री रहे हैं। वह हमारे कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं। विधायकों के लिए वह (सिद्धारमैया) सीएम हैं। उन्होंने अपनी राय रखी है। इसमें गलत क्या है? हम (कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी) से खुशी हैं।
कर्नाटक में सत्तारूढ़ जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन के बीच पिछले कई दिनों से सत्ता को लेकर टकराव जारी है। इसी टकराव का नतीजा है कि सोमवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक को रद्द कर दिया गया है।
Leave Comments