• Last Update 05:38 am

LPG Cylinder के दाम दिसंबर में दूसरी बार बढ़े, जानिए आपके जेब पर अब कितना पड़ेगा असर
Business

LPG Cylinder के दाम दिसंबर में दूसरी बार बढ़े, जानिए आपके जेब पर अब कितना पड़ेगा असर

नई दिल्ली। LPG Cylinder के दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। तेल विपणन कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम के बगैर सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये का इजाफा किया है। इसके अलावा 5 किलोग्राम के छोटे सिलेंडर की कीमत भी 18 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। साथ ही 19 किलोग्राम के सिलेंडर में 36.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट पर मौजूद डाटा के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में 50 रुपये इजाफे के साथ 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 694 रुपये का हो गया है। वहीं, 50 रुपये इजाफे के साथ 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर मुंबई में भी दिल्ली की तरह 694 रुपये, चेन्नई में 710 रुपये तो कोलकाता में सबसे ज्यादा 720.50 रुपये हो गया है। कोलकाता में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर पाने के लिए सबसे ज्यादा कीमत चुकानी होगी।

तेल कंपनियां हर महीने एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती है। इस महीने 1 दिसंबर को एक बार कीमतों की समीक्षा हुई थी। तब कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गयी थी। 

कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम में इजाफा
19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में भी वृद्धि हुई है। दिल्ली में यह 1332 रुपये का हो गया है। कोलकाता में 1387.50, मुंबई में 1280.50 और चेन्नई में 1446.50 रुपये का हो गया है।


 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments