• Last Update 05:38 am

राकेश सिंह चतुर्वेदी को टिकट देने के पीछे बीजेपी का डर था या कोई कूटनीतिक चाल - फायदा कांग्रेस का या बसपा का?
Politics

राकेश सिंह चतुर्वेदी को टिकट देने के पीछे बीजेपी का डर था या कोई कूटनीतिक चाल - फायदा कांग्रेस का या बसपा का?

भिंड, 26 नवंबर, न्यूज़मंच, भिंड विधान सभा सीट की निर्वाचन क्षेत्र संख्या 10 है। यह सीट SC या ST के लिए आरक्षित नहीं है। भिंड विधान सभा सीट, भिंड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के भिंड जिले में आती है। इस सीट पर 2013 के विधान सभा चुनाव में, बीजेपी से Narendra Singh Kushwah की जीत हुई थी, और उन्हें 51170 वोट मिले थे। Narendra Singh Kushwah के निकटतम प्रतिद्वंदी BSP से Sanjeev Singh (Sanju) थे जिन्हे, 45177 वोट मिले थे। Narendra Singh Kushwah और Sanjeev Singh (Sanju) के बीच वोटों का अंतर 5993 था। 2018 के विधान सभा चुनाव में बीजेपी के Rakesh Choudhary के विरुद्ध कांग्रेस के Ramesh Dubey लड़ रहे हैं।

भिंड विधान सभा सीट पर मतदाता 2003 से अपने विधायक को बदलते आये हैं।  वर्ष 2003 के चुनाव में भाजपा के नरेंद्र सिंह कुशवाह को जनता ने अपना विधायक चुना, तो वर्ष 2008 में कांग्रेस के चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी को मौका दे दिया। 2013 के चुनाव में फिर मतदाताओं ने भाजपा से नरेंद्र सिंह कुशवाह को अपना विधायक बना लिया। लेकिन, तभी बसपा को थोड़ा फायदा हो चूका था| 2013 के चुनाव में बसपा के संजीव कुशवाह (संजू) दूसरे नंबर पर रहे और कांग्रेस को जनता ने सीधे तीसरे नंबर पर पहुंचा दिया।  

2018 के चुनाव में भाजपा को इस क्षेत्र में एंटी इंकम्बैंसी की मार झेलनी पड़ सकती है, लेकिन इसका फायदा बसपा को होगा या कांग्रेस को, ये साफ़ नहीं कहा जा सकता।

अब इन सब के बीच, बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों को बदल दिया है। बीजेपी ने पिछले चुनाव में जीतने वाले प्रत्याशी नरेंद्र सिंह कुशवाह की जगह 2008 में कांग्रेस से जीते चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी को टिकट दिया है। राकेश सिंह ने कांग्रेस से जुलाई, 2013 में नाता ख़तम कर लिया था और बीजेपी में आ गए थे।

विधानसभा सत्र में अविश्वास प्रस्ताव के बीच दिया था इस्तीफा
2018 में चुनाव जीतकर चौधरी राकेश सिंह कांग्रेस के विधायक के साथ विधानसभा में विपक्ष के उपनेता भी थे। उन्होंने विधानसभा सदन के भीतर उस समय कांग्रेस से इस्तीफा दिया था जबकि सदन में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया, और भाजपा ज्वाइन कर ली थी। 

चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी को बीजेपी से टिकट न दिए जाने पर उनकी कांग्रेस में वापसी की संभावना को देखते हुए बीजेपी ने चतुर्वेदी तो टिकट दे दिया था। अब इस चाल से नुक्सान कितना और फायदा कितना, ये देखना होगा, क्यूंकि कांग्रेस तो पिछले चुनाव में तीसरे नंबर पर आयी थी, चतुर्वेदी का नाम, चाहे जो भी हो, कांग्रेस के साथ जुड़ा हुआ है। 

वहीँ कांग्रेस ने टिकट रमेश दुबे को दिया है और बसपा ने संजीव कुशवाह (संजू) को। संजीव कुशवाह (संजू) पिछली बार दूसरे नंबर पर आये थे। अब ये सब देखते हुए, बसपा के इस सीट पर जीतने के आसार होने से इंकार नहीं किया जा सकता।  

इस सीट पर 2018 के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार SANJEEV SINGH (SANJU) ने 35896 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की|

यहाँ पर कुल 18 उम्मीदवार मैदान में थे| सभी उम्मीदवारों की पूरी जानकारी नीचे दी गयी है

#NamePartyVotesResult
1.Sanjeev Singh (sanju)Bahujan Samaj Party69107WIN
2.Chaudhary Rakesh Singh ChaturvediBharatiya Janata Party33211LOSS
3.Narendra Singh KushwahSamajwadi Party30474LOSS
4.Dr. Ramesh DubeyInian National Congress8297LOSS
5.Chunnilal PrajapatiBahujan Mukti Party729LOSS
6.Dr. Manoj JainSapaks Party687LOSS
7.Udayveer SinghIndependent655LOSS
8.Dalveer Singh RathorShivsena600LOSS
9.Bhai Mukesh Garg ParshadBahujan Sangharshh Dal566LOSS
10.Dr. Ramkumar Tripathi (seeti)Independent526LOSS
11.Rekha Munna ShakyaAll Inia Forward Bloc448LOSS
12.Saket SaxenaAam Aadmi Party427LOSS
13.SureshIndependent282LOSS
14.Rekha Rakesh AgrawalBhartiya Sarvsamaj Party234LOSS
15.Chau. Callectar SinghIndependent204LOSS
16.SunilIndependent201LOSS
17.Manoj Singh Kushwah (fouzi)Bhartiya Jan Yug Party168LOSS
18.Jasmant SinghJan Adhikar Party164LOSS

You can share this post!


Leave Comments