
भिंड, 26 नवंबर, न्यूज़मंच, लहार विधान सभा सीट की निर्वाचन क्षेत्र संख्या 11 है। यह सीट SC या ST के लिए आरक्षित नहीं है। लहार विधान सभा सीट, भिंड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के भिंड जिले में आती है। इस सीट पर 2013 के विधान सभा चुनाव में, कांग्रेस से Dr. Govind Singh की जीत हुई थी, और उन्हें 53012 वोट मिले थे। Dr. Govind Singh के निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी से Rasal Singh थे जिन्हे, 46739 वोट मिले थे। Dr. Govind Singh और Rasal Singh के बीच वोटों का अंतर 6273 था। 2018 के विधान सभा चुनाव में बीजेपी के Rashal Singh के विरुद्ध कांग्रेस के Dr. Govind Singh लड़ रहे हैं।
लहार विधानसभा सीट पर कांग्रेस के डॉ. गोविंद सिंह वर्ष 1990 में पहली बार विधायक बने थे। उसके बाद, 1990 से लेकर 2013 तक लगातार छठी बार विधायक रहे हैं।
लहार सीट पर डॉ. गोविंद सिंह के सामने कोई और नाम नहीं आ सकता जो उन्हें चुनौती दे सके, तो लिहाज़ा, कांग्रेस के सामने वे ही एकमात्र विकल्प थे। तो 2018 के चुनाव में भी कांग्रेस ने डॉ. गोविंद को ही टिकट दिया है।
यहां 1990, 1993 और 1998 के विधानसभा चुनाव में भाजपा दूसरे नंबर पर रही। यहाँ डॉ. गोविंद सिंह के प्रभाव का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2003 और 2008 में इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त हुई थी। इसी वजह से भाजपा ने 2013 के चुनावमें, पूर्व विधायक रसाल सिंह को कांग्रेस के विरुद्ध यहाँ उतरा तब जाकर बीजेपी यहाँ दूसरे नंबर पर आई।
रसाल सिंह ने आने के बाद पार्टी को यहाँ थोड़ा मजबूत तो बनाया है, लेकिन संगठन ने 2013 के चुनाव के बाद से लहार सीट पर अधिक ध्यान नहीं दिया। इस बात से पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष है और वे कई बार आवाज उठा चुके हैं। इसके अलावा भाजपा को यहाँ भितरघात का सामना भी करना पड़ा है।
जातीय समीकरण
ठाकुर (भदौरिया), ओबीसी, ब्राह्मण मतदाता निर्णायक स्थिति में हैं। जैन समाज और मुस्लिम समाज के मतदाताओं का प्रभाव रहता है।
इस सीट पर 2018 के चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार DR. GOVIND SINGH ने 9073 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की|
यहाँ पर कुल 22 उम्मीदवार मैदान में थे| सभी उम्मीदवारों की पूरी जानकारी नीचे दी गयी है
| # | Name | Party | Votes | Result |
|---|---|---|---|---|
| 1. | Dr. Govind Singh | Inian National Congress | 62113 | WIN |
| 2. | Rasal Singh | Bharatiya Janata Party | 53040 | LOSS |
| 3. | Ambrish Sharma Guddu | Bahujan Samaj Party | 31367 | LOSS |
| 4. | Ramkumar | Independent | 1565 | LOSS |
| 5. | Dhaneeram | Jan Adhikar Party | 761 | LOSS |
| 6. | Ramkumar | Independent | 740 | LOSS |
| 7. | Mohammad Vaseer Khan | Independent | 639 | LOSS |
| 8. | Lal Singh Kushwah | Bahujan Sangharshh Dal | 497 | LOSS |
| 9. | Mahipal | Independent | 450 | LOSS |
| 10. | Avnish | Independent | 398 | LOSS |
| 11. | Rampratap | Independent | 398 | LOSS |
| 12. | Shailendrasingh | Independent | 393 | LOSS |
| 13. | Shivnath Singh Rathoud | Independent | 390 | LOSS |
| 14. | Yogendra Singh Kushwah (mehdava) | Aam Aadmi Party | 332 | LOSS |
| 15. | Prabal Kumar | Independent | 216 | LOSS |
| 16. | Onkar Singh | Independent | 212 | LOSS |
| 17. | Ganesh Rathaur | Independent | 194 | LOSS |
| 18. | Chandrashekhar | Independent | 188 | LOSS |
| 19. | Sanjay Singh Urf Rajaji | Independent | 187 | LOSS |
| 20. | Kedar Singh Rajawat | Independent | 151 | LOSS |
| 21. | Subhash Agnihotri | Independent | 145 | LOSS |
| 22. | Hari Singh | Independent | 124 | LOSS |
Leave Comments