• Last Update 06:10 am

देवरी पर असमंजस की स्थिति
Politics

देवरी पर असमंजस की स्थिति

सागर, 26 नवंबर, न्यूज़मंच, देवरी विधान सभा सीट की निर्वाचन क्षेत्र संख्या 38 है। यह सीट SC या ST के लिए आरक्षित नहीं है। देवरी विधान सभा सीट, दमोह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सागर जिले में आती है। इस सीट पर 2013 के विधान सभा चुनाव में, कांग्रेस से Harsh Yadav की जीत हुई थी, और उन्हें 71185 वोट मिले थे। Harsh Yadav के निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी से Ratansingh Silarpur थे जिन्हे, 49105 वोट मिले थे। Harsh Yadav और Ratansingh Silarpur के बीच वोटों का अंतर 22080 था। 2018 के विधान सभा चुनाव में बीजेपी के Teji Singh Rajput के विरुद्ध कांग्रेस के Harsh Yadav लड़ रहे हैं।

देवरी पर असमंजस की स्थिति

देवरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में हर्ष यादव चुनाव मैदान में हैं। वह इस सीट पर कांग्रेस के टिकट पर 2013 में भी चुनाव जीते थे। इस बार उनकी जीत उतनी आसान नहीं है। उनका इस बार दो पूर्व विधायक वृजबिहारी पटेरिया और सुनील जैन विरोध कर रहे हैं।  यह बात उनसे मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में मौजूद तेजी सिंह राजपूत के पक्ष में जाती है। 

देवरी विधानसभा क्षेत्र 3 भागों में बंटा है, देवरी, केसली और गौरझामर। यहां जिस पार्टी को जीतना है, उसे आदिवासी और लोधी समाज के मतदाताओं के बीच प्रचार को प्रमुखता देनी होती है, क्यूंकि यहाँ पर इनके वोट निर्णायक होते हैं। तेजी सिंह राजपूत हालांकि नए प्रत्याशी हैं, लेकिन स्थानीय और जातीय समीकरणों के आधार पर अच्छी संभावनाएं निर्मित हैं की वह हर्ष यादव से ज़्यादा वोट ले पाएंगी। 

हालाँकि यहां का आदिवासी क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ चुनाव से बीजेपी ने इस वोट बैंक को अपने साथ किया है।  पर हाल ही की परिस्थितियों को देखते हुए कहा नहीं जा सकता की ये वोट बैंक बीजेपी के पास आ पायेगा। इन वजहों से इस सीट पर कुछ असमंजस की स्तिथिति बानी हुई है और चुनाव के बाद ही पता चलेगा कि जीत किसे मिलेगी।  

इस सीट पर 2018 के चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार HARSH YADAV ने 4304 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की|

यहाँ पर कुल 8 उम्मीदवार मैदान में थे| सभी उम्मीदवारों की पूरी जानकारी नीचे दी गयी है

#NamePartyVotesResult
1.Harsh YadavInian National Congress70099WIN
2.Teji Singh RajpootBharatiya Janata Party65795LOSS
3.Ajay Bhanu ShahGondvana Gantantra Party4497LOSS
4.Satynam SinghBahujan Samaj Party1596LOSS
5.Dr. Devendra TiwariIndependent1511LOSS
6.MukeshIndependent741LOSS
7.Rajendra Kumar JainAam Aadmi Party593LOSS
8.Kudrat KhaIndependent551LOSS

You can share this post!


Leave Comments