
सागर, 26 नवंबर, न्यूज़मंच, नरयावली विधान सभा सीट की निर्वाचन क्षेत्र संख्या 40 है। यह सीट SC के लिए आरक्षित है। नरयावली विधान सभा सीट, सागर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सागर जिले में आती है। इस सीट पर 2013 के विधान सभा चुनाव में, बीजेपी से Engg Pradeep Lariya की जीत हुई थी, और उन्हें 69195 वोट मिले थे। Engg Pradeep Lariya के निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस से Advocate Surendra Choudhary थे जिन्हे, 53149 वोट मिले थे। Engg Pradeep Lariya और Advocate Surendra Choudhary के बीच वोटों का अंतर 16046 था। 2018 के विधान सभा चुनाव में बीजेपी के Pradeep Lariya के विरुद्ध कांग्रेस के Surendra Choudhary लड़ रहे हैं।
नरयावली में 2008 से विधायक चुने जा रहे प्रदीप लारिया एक बार फिर भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। यह सीट 2003 से बीजेपी के पास है। इस सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रदेश कार्यकाली अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी से है।
इस सीट पर एट्रोसिटी एक्ट को लेकर प्रदीप लारिया के विरुद्ध काफी नाराजगी है। सवर्ण और पिछड़े वर्ग के मतदाता प्रतीप लारिया से नाराज हैं। इसके अलावा उन्हें सत्ता विरोधी लहर का भी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
इसका लाभ कांग्रेस प्रत्याशियों को मिल सकता है। इस बार इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी की स्थिति कमजोर दिखाई देती है।
पिछले तीन चुनाव लगातार बीजेपी जीत तो रही है, लेकिन देखा जा सकता है कि, कांग्रेस और बीजेपी के बीच वोट का अंतर भी काम होता जा रहा है। इस बार तो बसपा भी वोट काट रही है, तो बीजेपी को निश्चित ही नुक्सान तो होगा। लेकिन यह कहा नहीं जा सकता की हार होगी। हो सकता है बीजेपी बहुत ही कम अंतर से जीत जाये।
वोट प्रतिशत 50 से अधिक होने की वजह से नरयावली सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है।यहां अनुसूचित जाति के 70 हजार, अन्य पिछड़ा वर्ग के 50 हजार और सवर्ण वर्ग के 40 हजार मतदाता हैं। कांग्रेस का अजा वर्ग पर खासा असर है, लेकिन बीजेपी से अन्य पिछड़ा वर्ग और सवर्ण वर्ग का मतदाता जुड़ा है। हालाँकि बीजेपी को इन दो वर्गों से भी किन्ही कारणों से नुक्सान मिल सकता है। यह भी कांग्रेस को फायदा पहुंचाएगा, तो लगता है कांग्रेस इस क्षेत्र में आ सकती है।
इस सीट पर 2018 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ENG. PRADEEP LARIYA ने 8900 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की|
यहाँ पर कुल 7 उम्मीदवार मैदान में थे| सभी उम्मीदवारों की पूरी जानकारी नीचे दी गयी है
| # | Name | Party | Votes | Result |
|---|---|---|---|---|
| 1. | Eng. Pradeep Lariya | Bharatiya Janata Party | 74360 | WIN |
| 2. | Advocate Surendra Choudhary | Inian National Congress | 65460 | LOSS |
| 3. | Eng. Yogendra Suraj Choudhary | Bahujan Samaj Party | 2393 | LOSS |
| 4. | Nandkishore Athya | Bhartiya Shakti Chetna Party | 1517 | LOSS |
| 5. | Babulal Ahirwar | Aam Aadmi Party | 716 | LOSS |
| 6. | Ramsevak Pawar (chadar) | Gondvana Gantantra Party | 712 | LOSS |
| 7. | Suneel Kumar Balmik | Independent | 418 | LOSS |
Leave Comments