• Last Update 06:53 am

मध्य प्रदेश में कांग्रेस हर बूथ पर तैनात करेगी 30 कार्यकर्ता, मतदान में गड़बड़ी की आशंका
National

मध्य प्रदेश में कांग्रेस हर बूथ पर तैनात करेगी 30 कार्यकर्ता, मतदान में गड़बड़ी की आशंका

भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव के लिए 28 विधानसभा सीटों पर मंगलवार को मतदान होने वाला है। मतदान को लेकर कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके तहत पार्टी हर मतदान केंद्र पर 30 कार्यकतार्ओं की तैनाती करने जा रही है। राज्य में 28 विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनाव हो रहे हैं, कांग्रेस को मतदान के दौरान गड़बड़ी होने की आशंका है और उसी के मद्देनजर उसने हर बूथ पर 30 कार्यकर्ताओं को तैनात करने का फैसला किया है।

कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता सैयद जाफर का कहना है कि अफसरों की मदद से चुनाव जीतने की बात कहने वाले, जो घर व गांव में नहीं है उनके भी वोट डालने की अपील करने वाले, अब कांग्रेस पर शक करके, खुद गड़बड़ी की तैयारी कर रहे हैं। जाफर ने आगे कहा कांग्रेस चुनाव आयोग को भाजपा के गैरकानूनी हथकंडे बताएगी। हर बूथ पर 30 कांग्रेसियों की फौज तैनात की जाएगी। वोटरों से अपील है कि वे मतदान बेखौफ होकर करें।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments