• Last Update 05:37 am

पंजे से पांच बार चुनाव जीत चुके कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत क्या फिर विजयपुर में विजयी होंगे?
Politics

पंजे से पांच बार चुनाव जीत चुके कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत क्या फिर विजयपुर में विजयी होंगे?

विजयपुर, 23 नवंबर न्यूज़मंच, श्योपुर जिले में दो निर्वाचन क्षेत्र आते हैं। पहला निर्वाचन क्षेत्र है श्योपुर (निर्वाचन क्षेत्र 1) और दूसरा निर्वाचन क्षेत्र है विजयपुर (निर्वाचन क्षेत्र 2)। श्योपुर जिले के विजयपुर निर्वाचन क्षेत्र में पूरे विजयपुर और करहल जिले के सब-डिवीज़न शामिल हैं। 

विजयपुर विधान सभा सीट मुरैना लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। मुरैना जिले में विजयपुर के अलावा सात अन्य विधानसभा सीटें आती हैं - श्योपुर, सबलगढ़, जौरा, सुमावली, मुरैना, दीमानी और अंबाह।  

बदलाव की चाह कांग्रेस को नुक्सान पहुंचा सकती है 

विजयपुर विधानसभा सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है।  पिछले पांच चुनावों से यहाँ कांग्रेस का राज है और रामनिवास रावत विधायक हैं। वह  पहली बार 1990 में और उसके बाद 1993, 2003, 2008 और 2013 तक लगातार पांच बार मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में विजयपुर सीट से चुने गए।

लेकिन इस बार लोग बदलाव चाहते हैं। इस सीट को भाजपा लंबे समय से जीतना चाहती है। लेकिन अब तक असफल रही है।  

2013 इलेक्शन के परिणाम

2013 के चुनावों में कांग्रेस के रामनवास रावत अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के सीताराम आदीवासी से मात्र 2149 मतों के अंतर से जीते थे। तो बीजेपी का उम्मीद जायज़ है। 

पार्टी

उम्मीदवारवोट

वोट %

INCरामनिवास रावत6735844.12
बीजेपीसीताराम आदीवासी6520942.72
BSPसतीश71924.72
Other---104516.86
NOTA---20191.32

क्या कहते हैं जातीय समीकरण 

यहां मीणा समाज का अच्छा दबदबा है। इसके अलावा आदिवासी, रावत, बैरवा (जाटव), माली, धाकड़,  मारवाड़ी, गुर्जर, ब्राह्मण व वैश्य समाज का भी खासा प्रभाव है।  तो कोई  विशेष से समीकरण बहुत ज़्यादा अंतर नहीं ला सकते।

You can share this post!


Leave Comments