• Last Update 06:09 am

साउथ अमेरिकन कंट्री चिली में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.7 मापी गई तीव्रता
International

साउथ अमेरिकन कंट्री चिली में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.7 मापी गई तीव्रता

सेंटियागो। चिली के अरूकानिया क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.7 मापी गई। चिली के अधिकारियों ने कहा कि हताहतों या संपत्ति के नुकसान की तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है। चिली यूनिवर्सिटी के नेशनल सीस्मोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि रविवार को आए भूकंप का केंद्र टॉलटन से 144 किलोमीटर दूर प्रशांत महासागर में था।

भूकंप, जिसकी गहराई 26.5 किमी थी, को लॉस लागोस और बायोबियो के पड़ोसी क्षेत्रों में महसूस किया गया। इस बीच, नेवल हाइड्रोग्राफिक एंड ओशेनोग्राफिक सर्विस ने कहा कि भूकंप की वजह से चिली में सुनामी आने की संभावना नहीं है। पैसिफिक रिंग ऑफ फायर पर स्थित, चिली भूकंप की दृष्टि से सबसे अधिक सक्रिय देशों में से एक माना जाता है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments