• Last Update 07:36 am

Ind Vs Aus 3rd Test: राष्ट्रगान के दौरान इमोशनल हुए मोहम्मद सिराज, आंख से आंसू आने लगे
Sports

Ind Vs Aus 3rd Test: राष्ट्रगान के दौरान इमोशनल हुए मोहम्मद सिराज, आंख से आंसू आने लगे

सिडनी। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर आस्ट्रेलिया के साथ शुरू हुए तीसरे टेस्ट मैच मैच में राष्ट्रगान के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इमोशनल हो गए। सिराज ने अपने आंसुओं को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह रोक नहीं पाए। बाद में वह दोनों हाथों से आंसू पोंछते हुए नजर आए। इसका एक छोटा वीडियो क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट किया गया है।

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने इस पर रिएक्ट करते हुए ट्वीट किया, अगर मैदान पर दर्शक हो या कम दर्शक हो, फिर भी भारत के लिए खेलने से बड़ी प्ररेणा कुछ नहीं हो सकती। एक महान खिलाड़ी ने कहा था कि, आप दर्शकों के लिए नहीं बल्कि देश के लिए खेलते हो।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका मोहम्मद सिराज ने ही दिया। उन्होंने दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर को 5 रन पर पवेलियन भेजा। सिराज ने इसी सीरीज के दूसरे टेस्ट से डेब्यू किया था। डेब्यू टेस्ट में उन्होंने 5 विकेट लिए थे। सिडनी टेस्ट सिराज के करियर का दूसरा मैच है।

बता दें कि सिराज ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट से खेल के लंबे प्रारूप में डेब्यू किया था और पांच विकेट लेकर टीम को जीत दिलाने में मदद की थी। भारतीय टीम नवंबर में आस्ट्रेलियाई आई थी। इसके तकरीबन एक सप्ताह बाद ही सिराज के पिता का निधन हो गया था। उन्हें भारत लौटने का विकल्प दिया गया था लेकिन उन्होंने आस्ट्रेलिया में ही रहने का फैसला किया।
 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments