• Last Update 07:37 am

25 जनवरी को प्रदर्शित होगी निर्भया पर बनी फिल्म दिल्ली बस 
Entertainment

25 जनवरी को प्रदर्शित होगी निर्भया पर बनी फिल्म दिल्ली बस 


  • शरीक मिन्हाज की फिल्म दिल्ली बस 16 दिसंबर, 2012 को नई दिल्ली में चलती बस में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म पर केंद्रित है
  • अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म में दिव्या सिंह, नीलिमा अजीम, संजय सिंह प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

नई दिल्ली, 16 दिसंबर, न्यूज़ मंच, मेरी फिल्म 'दिल्ली बस' उस युवा पेशेवर लड़की को श्रद्धांजलि है, जो 2012 में बर्बर सामूहिक दुष्कर्म के बाद निर्भया के रूप में जानी गई थी। फिल्म निर्देशक शरीक मिन्हाज ने एक मुलाकात में यह बात कही। शरीक मिन्हाज की फिल्म दिल्ली बस 16 दिसंबर, 2012 को नई दिल्ली में चलती बस में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म पर केंद्रित है।
शरीक ने कहा महिलाओं के खिलाफ अत्याचार आज देश में चर्चा के प्रमुख विषयों में से एक है। इसलिए, हमने ऐसा बनाने के बारे में सोचा, जिससे समाज में बदलाव आए और जो कलात्मक तरीके से समस्याओं को उजागर करे। 
उन्होंने कहा हम इसे निर्भया को समर्पित करना चाहेंगे, जिसने अपनी जिदंगी और सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी। हम अपनी फिल्म के जरिए उसे श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म में दिव्या सिंह, नीलिमा अजीम, संजय सिंह प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

You can share this post!


Leave Comments