
मुंबई, 7 दिसंबर, न्यूज़ मंच, 17 वर्षीय ब्राजीलियन मॉडल ने मीका सिंह पर आपत्तिजनक फोटो भेजने का आरोप लगाया। इसके बाद मीका सिंह को यूएई में गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें अबू धाबी ले जाया गया जहां पर इस केस को लेकर पूछताछ की जा रही है।
अपने सिंगिंग परफॉर्मेंस के सिलसिले में मीका दुबई गए हुए थे। सूत्रों के मुताबिक मीका सिंह को बुधवार की रात 3:00 बजे बर दुबई के एक बार से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें मुरक़्क़ाबात पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
इसके पहले भी मीका के कई किस्से मशहूर रहे है।
राखी मीका चुम्बन विवाद
मीका पहले भी विवादों में रह चुके हैं। 2006 में मीका ने अपने आप को तब परेशानी से घेर लिया जब उन्होंने मशहूर आइटम गर्ल राखी सावंत को चुम्बन दिया। मामला ये था की, मिका ने अपने जन्मदिन के दौरान राखी सावंत को होंठों पर जबरन चुंबन दिया। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुए। राखी स्पष्ट रूप से खुश नहीं थी,और उन्होंने गायक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया। मिका ने कहा कि राखी ने उन्हें पहले चूमा था और उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। इसके जवाब में मीका ने राखी को चुम्बन दिया।
इस वीडियो में देखें राखी मीका की गिरफ्तारी पर दुःख प्रकट करते हुए भावुक हो गयीं
बिपाशा बसु से चुंबन प्राप्त करने का झूठा दावा
टीवी शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के एक विशेष एपिसोड के लिए मीका दुबई में थे। मिका ने उनके गाल पर लिपस्टिक चिह्न के साथ, बिपाशा और उनकी एक तस्वीर को ट्वीट किया। मिका के ट्वीट को देखने के तुरंत बाद, बिपाशा ने चुंबन कनेक्शन से इंकार किया, जिसके बाद मिका ने कहा कि यह बिपाशा का किश नहीं था, कपिल की दादी ने उन्हें चूमा था।
डॉक्टर को थप्पड़ मारा
यह घटना अप्रैल 2015 में, दिल्ली ओप्थाल्मोलॉजिकल सोसाइटी (डीओएस) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान हुई थी। मीका के प्रदर्शन के दौरान, कुछ दर्शक एक एक्टिविटी के लिए मंच पर थे, और गतिविधि के दौरान वहां मौजूद नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर श्रीकांत से किसी वजह से मीका नाराज़ हो गए, और उन्हें आगे खींच लिया और थप्पड़ मार दिया। श्रीकांत को हमले के कारण बाएं कान के अंदर कुछ आंतरिक चोट लगी थी। इस केस में, दिल्ली पुलिस ने मीका के खिलाफ मामला दर्ज किया, लेकिन उसे गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद जमानत दी गई थी।
भाई दलेर मेहंदी भी हुए थे गिरफ्तार
बता दें कि, इसी साल मार्च में मीका सिंह के भाई दलेर मेहंदी को भी गैर कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजे जाने (कबूतरबाज़ी) के मामले में पंजाब की पटियाला कोर्ट ने दोषी पाया और 2 साल की सजा सुनाई। इसके बाद दलेर मेहंदी को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि कुछ समय में बेल दे दी गई।
Leave Comments