• Last Update 06:13 am

अगस्ता-वेस्टलैंड घोटाले के बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल के प्रत्यर्पण के बाद क्यूँ बौखलाया माल्या
Business

अगस्ता-वेस्टलैंड घोटाले के बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल के प्रत्यर्पण के बाद क्यूँ बौखलाया माल्या

62 वर्षीय किंगफिशर एयरलाइन का मालिक और यूनाइटेड ब्रुअरीज के नाम पर शराब का कारोबार करने वाला विजय माल्या, जिसे सोशल मीडिया, समाचार पत्र, टीवी न्यूज़ चैनल, आदि ने "भगोड़ा शराब कारोबारी" नाम दिया, वह अपना नाम प्रत्यर्पण से जोड़े जाने की वजह से तिलमिलाया हुआ है।  

दो ही दिन में, माल्या के लगातार किये गए ट्वीट से साफ हो रहा है प्रत्यर्पण की बात से वह कितना घबराया हुआ है। 

माल्या ने अपनी ट्वीट के जरिए कहां है कि वह बैंकों का कर्ज चुकाने के लिए तैयार है।  उसने कहा, मैं अपील करता हूं, कृपया पैसे ले लो। मैं यह किस्सा खत्म करना चाहता हूं कि मैंने पैसे चुराए हैं।  

माल्या ने अपने अगले ट्वीट में कहा की, एयरलाइन के आर्थिक संकट में आने का एक मुख्य कारण था, बहुत अधिक बड़े हुए ATF प्राइस।  किंगफिशर बहुत अच्छी एयरलाइन थी जिसने आजतक के सबसे अधिक क्रूड प्राइस का सामना किया जोकि ₹140 प्रति बैरल था।  लॉस बढ़ते गए और उसी में ही सारा बैंक का पैसा लग गया।  मैंने ऑफर किया था की मुझसे 100% प्रिंसिपल अमाउंट ले लिया जाए।  कृपया ले लीजिए।  

माल्या ने एक अन्य ट्वीट में यह भी कहा की उनके इतने विस्तृत शराब कारोबार, द यूनाइटेड ब्रेवरीज ने सरकारी खजाने में बहुत बड़ा योगदान दिया।  सबसे अच्छी एयरलाइन का एक दुखद अंत हुआ।  पर मई अभी भी बैंकों को पैसा वापस देने के लिए तैयार हूँ।  तो उनका कोई लॉस नहीं हुआ।  कृपया ले लीजिये।  

माल्या के ये ट्वीट अगस्ता-वेस्टलैंड घोटाले के बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल के प्रत्यर्पण के बाद आये।  क्रिश्चियन मिशेल के अलावा, विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के भारत प्रत्यर्पण के लिए बात चल रही है।  इसी के तहत जैसे ही पहला प्रत्यर्पण हुआ, तो विजल माल्या के पैरों तले ज़मीन खिसक गयी। 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments