
बेंगलुरु, न्यूज़मंच, आईआईटी-दिल्ली के दो इंजीनियर - सचिन बंसल और बिन्नी बंसल द्वारा 2007 में स्थापित फ्लिपकार्ट ने देश में इंटरनेट उद्यमियों को एक नई सोच का रास्ता दिखाया। फ्लिपकार्ट अपने आप में एक क्रांति ही था, जिसने हर नौजवान के सामने एक उदहारण प्रस्तुत किया। बिन्नी बंसल और सचिन बंसल पुराने मित्र थे। दोनों ने साथ मिलकर फ्लिपकार्ट की स्थापना की थी।
6 माह पहले वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट का अधिग्रहण कर लिया था। उसी वक़्त सचिन बंसल ने इस्तीफा दे दिया था। अधिग्रहण के ठीक 6 माह बाद बिन्नी बंसल ने भी कंपनी से इस्तीफा दे दिया है।
सूत्रों कें मुताबिक बिन्नी बंसल के इस्तीफे की वजह फ्लिपकार्ट की एक पूर्व कर्मी द्वारा उनपर लगाए यौन दुर्व्यहार के आरोप हैं। हालाँकि जांच में इन आरोपों की पुष्टि नहीं हो पायी। कंपनी को लगता है की जांच के दौरान बिन्नी की तरफ से पारदर्शिता में कमी सामने आई। हालाँकि बिन्नी बंसल ने पूरी मजबूती के साथ आरोपों को खारिज किया और अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
साल 2006 में बिन्नी बंसल अमेजन में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। वहां पुराने मित्र सचिन बंसल के साथ काम करते हुए बिन्नी ने फ्लिपकार्ट की प्लानिंग की और 2007 में इसे लॉन्च कर दिया। वॉलमार्ट से डील के वक्त सचिन बंसल फ्लिपकार्ट में अपने 5.55% शेयर बेचकर कंपनी से बाहर हो गए थे। जबकि, बिन्नी चेयरमैन और सीईओ की भूमिका में आ गए थे। उनके पास फ्लिपकार्ट के 5% शेयर हैं।
Leave Comments