• Last Update 06:51 am

#Me Too movement : मुंबई पुलिस ने आलोकनाथ के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
Entertainment

#Me Too movement : मुंबई पुलिस ने आलोकनाथ के खिलाफ दर्ज की एफआईआर


  • लेखिका विंदा नंदा ने कुछ दिन पहले लगाया था यौन शोषण का आरोप

मुंबई, 21 नवंबर, न्यूज़ मंच, बालीवुड की लेखिका विंता नंदा की यौन शोषण संबंधी शिकायत पर मुंबई की ओशीवारा पुलिस ने वरिष्ठ बालीवुड अभिनेता अलोकनाथ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

उल्लेखनीय है कि लेखिका विंता नंदा ने कुछ दिन पहले आरोप लगाया था कि अभिनेता आलोकनाथ ने एक से अधिक बार उनका यौन शोषण किया। उस समय उन्होंने शिकायत इस लिए नहीं की, क्योंकि उन्हें डर था कि शिकायत करने पर उन्हें काम मिलने में दिक्कत हो जाएगी, जबकि उस समय उन्हें काम की बहुत जरूरत थी। इस लिए उन्होंने इस मसले पर चुप्पी साथ ली। पुलिस में की गई शिकायत में उन्होंने बताया आलोकनाथ की शिकायत कर वह कोई जोखिम मोल नहीं लेना चाहती थीं।


धारा 376 के तहत दर्ज हुआ केस

मुंबई पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज शर्मा ने बताया कि लेखिका विंता नंदा की शिकायत के आधार पर ओशिवारा पुलिस ने आलोकनाथ के विरुद्ध धारा 376 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ज्ञात हो कि लेखिका विंदा नंदा ने पहली बार बीती 8 अक्टूबर को अपने फेसबुक एकाउन्ट पर खुलासा किया था कि कामकाज के दौरान वह आलोकनाथ के निकट आई थीं। इस दौरान आलोकनाथ ने एक से अधिक बार उनका यौन शोषण किया। वह इस पर चुप रहीं क्योंकि आलोकनाथ का इंडस्ट्री में बहुत प्रभाव था। वह अगर शिकायत करतीं तो उन्हें काम मिलना बंद हो जाता। इस लिए उन्होंने चुप रहने में ही अपनी भलाई समझी। बाद में जब इस मामले ने तूल पकड़ा तो विंता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 

संध्या, दीपिका ने भी लगाए थे आरोप 

विंदा नंदा के खुलासे के बाद संध्या मृदुल, दीपिका अमीन और अन्य अनेक महिलाएं सामने आईं और उन्होंने भी आलोकनाथ के साथ अपने कटु अनुभवों की बात सार्वजनिक की थी। सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन आफ इंडिया(सिन्टा) ने इस मामले में आलोकनाथ से स्पष्टीकरण मांगा था। जब वह कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया तो सिन्टा ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। सिन्टा ने ट्विटर पर बताया कि अभिनेता आलोकनाथ पर यौन उत्पीड़न के विभिन्न आरोपों पर विचार करने के बाद सिन्टा ने उन्हें एसोसिएशन से बाहर निकालने का निर्णय लिया है। यद्यपि वह बहुत वरिष्ठ कलाकार हैं, लेकिन ऐसे किसी आचरण को किसी भी तरह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।   

एमजे अकबर को देना पड़ा था इस्तीफा

उल्लेखनीय है कि विंता नंदा के इस खुलासे के बाद देश के विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं ने कामकाज के दौरान अपने साथ किए गए यौन शोषण का खुलासा किया। हालीवुड के मी-टू अभियान के तहत शुरू हुआ यह सिलसिला बालीवुड से बाहर निकल कर राजनीति और कारपोरेट जगत समेत दूसरे क्षेत्रों को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया। ऐसी ही एक शिकायत पर पूर्व विदेश राज्य मंत्री और वरिष्ठ पत्रकार एमजे अकबर को अपनी पद से इस्तीफा देना पड़ा। उनके ऊपर एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने विभिन्न पत्रकारिता संस्थानों में नौकरी के दौरान यौन शोषण के आरोप लगाए थे।  

You can share this post!


Leave Comments