• Last Update 06:13 am

Cow cabinet: मप्र में गायों की रक्षा के लिए बनेगी काउ कैबिनेट, पांच विभागों को किया जाएगा शामिल
National

Cow cabinet: मप्र में गायों की रक्षा के लिए बनेगी काउ कैबिनेट, पांच विभागों को किया जाएगा शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश में गौधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए काउ कैबिनेट का गठन किया जा रहा है। पांच विभागों को काउ कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। शिवराज सिंह ने लिखा, प्रदेश में गोधन संरक्षण व संवर्धन के लिए 'गौ कैबिनेट' गठित करने का निर्णय लिया गया है। पशुपालन, वन, पंचायत व ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग गौ कैबिनेट में शामिल होंगे। पहली बैठक 22 नवंबर को गोपाष्टमी पर दोपहर 12 बजे गौ अभ्यारण, आगर मालवा में आयोजित की जाएगी।

बता दें कि सीएम शिवाराज सिंह चौहान ने रविवार को परिवार सहित गोवर्धन पूजा के अवसर पर सीएम हाउस मे पूजा अर्चना के साथ गौशाला में इसी सप्ताह जन्मी दो बछियों-अष्टमी और धनवंतरी के साथ स्नेह दुलार किया और उन्हें आहार भी खिलाया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि गौवंश संरक्षण के अधिकाधिक प्रयास होंगे। मध्य प्रदेश ने गौ अभ्यारण बनाकर देश में अनूठी पहल की है। प्रदेश में निरंतर गौशालाएं बन रही हैं। गौरक्षा के लिए अन्य क्या कदम आवश्यक हैं, इसकी भी समीक्षा कर नए कदम लागू किए जाएंगे। उन्होंनने कहा कि आगर-मालवा का गौ अभ्यारण, गौवंश संरक्षण का मॉडल बनेगा। सरकार और समाज मिलकर गौवंश संरक्षण का कार्य करें, यह सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा था कि गौमाता अद्भुत है। गाय के दूध से और गोमूत्र से अनेक औषधियां निर्मित होती हैं। गौवंश की पूजा से संतोष मिलता है। उन्होंने कहा कि गाय और बछियों के निश्चल, निष्कपट और निस्पृह: प्रेम से आज अभिभूत हुआ हूँ और इन बछियों के स्नेह से अपार आनंद की अनुभूति हुई है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments