• Last Update 05:15 am

AatmaNirbhar Bharat: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज जारी करेंगे आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश 2023 का रोडमैप, गढ़ेगा विकास का नया परिवेश
National

AatmaNirbhar Bharat: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज जारी करेंगे आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश 2023 का रोडमैप, गढ़ेगा विकास का नया परिवेश

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार आगामी तीन सालों में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने का रोडमेप गुरुवार यानी आज जारी करेगी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मिंटो हॉल पुराना विधानसभा भवन में आयोजित कार्यक्रम में आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश रोडमैप-2023 जारी करेंगे। इस अवसर पर सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं भारत सरकार के नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत भी मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की रणनीति के अनुरूप मध्य प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है जिसने विभिन्न  विषय-विशेषज्ञों से परामर्श कर आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का रोडमैप तैयार किया है। इस रोडमैप को प्रदेशवासियों के सामने रखा जा रहा है। बताया गया है कि इस रोडमैप को तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री चौहान द्वारा चार मुख्य विषयों - भौतिक अधोसंरचना, सुशासन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा और अर्थव्यवस्था एवं रोजगार पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित किए थे। 

इन वेबिनारों में आए सुझावों के आधार पर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के रोडमैप की कार्ययोजना तैयार की गई। इन वेबिनार में नीति आयोग के प्रतिनिधि, सुशासन, स्वास्थ्य, शिक्षा और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषय-विशेषज्ञों को आमंत्रित कर उनके सुझाव प्राप्त किये गये। इन वेबिनार्स में प्राप्त हुए सुझाव के आधार पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के रोडमैप की कार्ययोजना तैयार की गई थी।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments