
नई दिल्ली। अलीगढ़ मुस्लिम विश्विद्यालय (AMU) के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे। शास्त्री के बाद किसी भी कार्यक्रम में भाग लेने वाले मोदी पहले पीएम है। ये एक ऑनलाइन समारोह है जो 22 दिसंबर को होगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने निमंत्रण स्वीकार करने पर पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री का आभार जताया है।
तारिक मंसूर ने कहा कि पीएम की उपस्थिति से देश और दुनिया में फैले एएमयू समुदाय को एक महत्वपूर्ण संदेश मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी यूनिवर्सिटी के लिए शताब्दी वर्ष यादगार साल होता है। इस समारोह के लिए राष्ट्रपति, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री समेत विभिन्न प्रमुख हस्तियों को भी आमंत्रित किया है। उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भी कार्यक्रम में भाग लेने की उम्मीद जताई है। तारिक मंसूर ने कहा कि कोविड-19 के कारण एएमयू तथा इसके विभिन्न संस्थानों और पूर्व छात्र संगठनों द्वारा कई कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किए जा रहे हैं। कुलपति ने सभी वर्गों से विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सहयोग करने की अपील भी की है।
बता दें कि दिवंगत लाल बहादुर शास्त्री के बाद पहली बार कोई प्रधानमंत्री एएमयू के किसी भी समारोह में शामिल होने जा रहा हैं। साल 1964 में तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने दीक्षांत समारोह को संबोधित किया था। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय 1920 में बना था। 17 दिसंबर को तत्कालीन कुलपति मुहम्मद अली मुहम्मद खान राजा महमूदाबाद ने इस विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया था।
Leave Comments