• Last Update 06:10 am

Coronavirus: भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के मिलने से बढ़ी चिंता, यूनाइटेड किंगडम से लौटे 6 लोग संक्रमित
National

Coronavirus: भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के मिलने से बढ़ी चिंता, यूनाइटेड किंगडम से लौटे 6 लोग संक्रमित

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के मिलने से चिंता बढ़ गई है। यूनाइटेड किंगडम से लौटे 6 लोगों में ये नए स्ट्रेन के लक्षण मिले हैं। इनमें से तीन बेंगलुरु, 2 हैदराबाद और एक पुणे की लैब के जांचे गए सैंपल में नया स्ट्रेन पाया गया है। यूके से लौट रहे लोगों की जीनोम स्किवेंसिंग की गई थी, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को जारी की गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक यूके से करीब 33 हजार लोग वापस आए। सभी को ट्रैक किया गया और उनका टेस्ट करवाया गया। इनमें से कुल 114 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले थे। जिसके बाद इन सभी के सैंपलों को देश की 10 लैब (कोलकाता, भुवनेश्वर, NIV पुणे, CCS पुणे, CCMB हैदराबाद, CCFD हैदराबाद, InSTEM बेंगलुरु, NIMHANS Bengaluru, IGIB Delhi, NCDC Delhi) में भेजा गया था। इनमें से कुल 6 लोगों के सैंपल में कोरोना का नया स्ट्रेन पाया गया है।

बता दें कि कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की सबसे पहले ब्रिटेन में पुष्टि हुई थी। इसके बाद अब तक यह कई देशों में फैल चुका है। कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के मामले ब्रिटेन के अलावा अब भारत, स्पेन, स्वीडन, स्विटजरलैंड, फ्रांस, डेनमार्क, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जापान, लेबनान, सिंगापुर और नाइजीरिया में भी सामने आ चुके हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका में भी कोरोना वायरस का एक नया स्ट्रेन मिला है. यह ब्रिटेन के नए स्ट्रेन से अलग है। कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन 70 फीसदी ज्यादा संक्रामक है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments