• Last Update 09:03 am

दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास हुए धमाके की एनआईए ने शुरू की जांच
National

दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास हुए धमाके की एनआईए ने शुरू की जांच

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने यहां स्थित इजराइली दूतावास के पास हुए धमाके की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। लुटियन दिल्ली स्थित दूतावास के बाहर 29 जनवरी को धमाका हुआ था जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ था। गृह मंत्रालय ने इस धमाके की विस्तृत जांच करने की जिम्मेदारी मंगलवार को एनआईए को सौंपी थी। 

उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में डॉ अब्दुल कलाम रोड पर स्थित दूतावास से लगभग 150 मीटर दूर हुए धमाके से कुछ कारें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। आईईडी विस्फोटकों में अमोनियम नाइट्रेट और साइकिल में इस्तेमाल किए जाने वाले छर्रों का प्रयोग किया गया था। दूतावास में एक पत्र भी भेजा गया था जिसकी जांच अब एनआईए करेगी।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments