
पटना। एनडीए के नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को एक बार फिर विधायक दल का नेता चुना गया है। नीतीश कुमार कल (सोमवार) शाम 4.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जेडयू नेता नीतीश कुमार ने आज (रविवार) राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। नीतीश सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
हालांकि बिहार का उपमुख्यमंत्री कौन होगा ? इस पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। एनडीए के विधायक दल की बैठक में अभी इस पर तस्वीर साफ नहीं हुई है। सुशील मोदी को विधानमंडल का नेता चुना गया है। माना जा रहा है कि सुशील मोदी ही पहले की तरह इस बार भी नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी संभालेंगे।
केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार के नाम की घोषणा की। एनडीए की इस बैठक में सभी चार घटक भाजपा, जदयू के अलावे हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) दल मौजूद रहे। इस बार चुनाव में एनडीए में शामिल बीजेपी, जेडीयू, हम और वीआईपी के 125 विधायक चुने गए हैं।
Leave Comments