• Last Update 08:23 am

वित्त मंत्रालय का ऑडिट अनिवार्यता वाली इकाईयों की रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 15 फरवरी आगे बढ़ाने से इनकार
Business

वित्त मंत्रालय का ऑडिट अनिवार्यता वाली इकाईयों की रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 15 फरवरी आगे बढ़ाने से इनकार

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने ऑडिट अनिवार्यता वाली इकाईयों की रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 15 फरवरी से आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। बता दें कि सरकार ने पिछले महीने व्यक्तिगत आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए अंतिम तारीख को बढ़ाकर 10 जनवरी कर दिया था, कंपनियों के सहूलियत के लिए अंतिम तारीख 15 फरवरी तय की गई। इस संबंध में ट्वीट के जरिये जानकारी दी गई थी। 

31 दिसंबर 2020 को व्यक्तिगत आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि थी, लेकिन इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इसे 31 दिसंबर 2020 से बढ़ाकर 10 जनवरी 2021 कर दिया था। वहीं ऑडिट मामलों की रिटर्न की तिथि जो पहले 31 जनवरी थी उसे बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया। तीसरी बार ऐसा हुआ है जब आयकर विभाग ने तारीख को आगे बढ़ाया है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments