• Last Update 04:31 am

PM मोदी संग प्रमुख अर्थशास्त्रियों की बैठक, बजट पर होगी चर्चा  
Business

PM मोदी संग प्रमुख अर्थशास्त्रियों की बैठक, बजट पर होगी चर्चा  

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रमुख अर्थशास्त्रियों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ कल (शुक्रवार) को आगामी आम बजट पर चर्चा करेंगे। इस वर्चुअल बैठक का आयोजन नीति आयोग ने किया है। बैठक में कोविड-19 महामारी की वजह से कई मोर्चों पर पैदा हुई अनिश्चितता के बीच उन उपायों पर चर्चा होगी, जिन्हें बजट में शामिल कर वृद्धि को प्रोत्साहन दिया जा सकता है। 

बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार और नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कान्त भी शामिल होंगे। इनके अलावा बैठक में शीर्ष अर्थशास्त्री और विशेषज्ञ अरविंद पनगढ़िया, के वी कामत, राकेश मोहन, शंकर आचार्य, शेखर शाह, अरविंद विरमानी तथा अशोक लाहिड़ी भी शामिल होंगे। एक अधिकारी के मुताबिक, 'प्रधानमंत्री शुक्रवार को अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक करेंगे और उनसे आने वाले बजट पर सुझाव लेंगे।' 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments